• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon से ऑर्डर किया गेमिंग कंट्रोलर, बॉक्‍स खोलते ही जिंदा कोबरा भी निकला, देखें Video

Amazon से ऑर्डर किया गेमिंग कंट्रोलर, बॉक्‍स खोलते ही जिंदा कोबरा भी निकला, देखें Video

Amazon से यूजर को एक माइक्रोबॉक्स Xbox कंट्रोलर ऑर्डर किया था जो कि 18 जून को डिलीवर हुआ। जब महिला ने बॉक्स खोलने का प्रयास किया तो उसमें सांप देखकर हैरान रह गई।

Amazon से ऑर्डर किया गेमिंग कंट्रोलर, बॉक्‍स खोलते ही जिंदा कोबरा भी निकला, देखें Video

Photo Credit: X/@Tanvxo

Amazon के पैकेज में सामान के साथ डिलीवर हुआ सांप।

ख़ास बातें
  • बेंगलुरु में तन्वी ने Amazon से माइक्रोबॉक्स Xbox कंट्रोलर ऑर्डर किया था।
  • अमेजन के पैकेज में सामान के साथ सांप आ गया।
  • बॉक्स खोलने का प्रयास किया तो उसमें सांप देखकर हैरान रह गई।
विज्ञापन
पिछले कुछ साल से ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बहुत बढ़ गया है। वैसे तो इसमें लोगों को  आराम मिलता है, लेकिन कई बार ग्राहकों को मुश्किल का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एमेजॉन के पैकेज में सामान के साथ सांप (कोबरा) आ गया। जी हां! बेंगलुरु की रहने वाली तन्वी ने 16 जून को ई-कॉमर्स साइट Amazon से एक माइक्रोबॉक्स Xbox कंट्रोलर ऑर्डर किया था जो कि 18 जून को डिलीवर हुआ। जब महिला ने बॉक्स खोलने का प्रयास किया तो उसमें सांप देखकर हैरान रह गई।

तन्वी (@Tanvxo) ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि "@amazonIN से एक Xbox कंट्रोलर का ऑर्डर दिया और इसके साथ एक फ्री सांप मिला!" वीडियो को एक X यूजर (@Prakash20202021) द्वारा शेयर किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला और उसके पति का दावा है कि Amazon के कस्टमर सपोर्ट ने उन्हें दो घंटे से ज्यादा समय तक होल्ड पर रखा, जिससे उन्हें आधी रात में अकेले ही इस मामले को संभालना पड़ा। हालांकि, कथित तौर पर कपल को ऑर्डर के पैसे वापस मिल गए हैं।

एमेजॉन हेल्प ने एक्स पर तन्वी की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि "अमेजन ऑर्डर के साथ आपको हुई परेशानी के बारे में हमें खेद है। हम इसकी जांच चाहते हैं। कृपया यहां जरूरी जानकारी प्रदान करें और हमारी टीम अपडेट के साथ जल्द ही आपसे कॉन्टेक्ट करेगी।"

तन्वी की पोस्ट एक्स पर काफी ज्यादा वायरल हुई, जहां कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि “सबसे पहले Zomato ने एक कटी हुई उंगली डिलीवर करी। फिर, Air India ने अपनी फ्लाइट में खाने के साथ एक ब्लेड परोसा..अब!, Amazon ने एक सांप डिलीवर किया।”

दूसरे ने कमेंट किया कि “ऐसा लगता है कि Amazon ने इस बार अपने नाम को कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया। एक कंट्रोलर के बजाय आपको असली वाइल्ड लाइफ एडवेंचर मिला!,

बीते महीने इसी प्रकार की एक घटना में Amazon के एक ग्राहक को एक यूज्ड लैपटॉप मिला था। रोहन दास ने Amazon से 1,39,890 रुपये की एमआरपी कीमत वाला बिल्कुल नया Lenovo लैपटॉप ऑर्डर किया, लेकिन उन्हें दिसंबर 2023 तक की वारंटी वाला एक यूज्ड लैपटॉप मिला। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि “Amazon ने मेरे साथ स्कैम किया! @amazonIN पुराने प्रोडक्ट को नया बताकर बेच रहा है। आज मुझे Amazon से एक 'नया' लैपटॉप मिला, लेकिन इसका इस्तेमाल पहले ही हो चुका था और वारंटी दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी।''

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Microsoft Xbox controller, Snake, Bengaluru
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »