Sarvam AI ने दावा किया है कि उसके नए मॉडल भारतीय भाषाओं में OCR और Speech टास्क में बेहतर हैं।
Photo Credit: Sarvam AI
Bulbul V3 22 भारतीय भाषाओं और 35 वॉयस को सपोर्ट करता है
Sarvam AI ने ग्लोबल AI कम्युनिटी में अपनी मौजूदगी मजबूत करनी शुरू कर दी है। बेंगलुरु बेस्ड इस स्टार्टअप ने हाल ही में अपने नए AI मॉडल्स Sarvam Vision और Bulbul V3 को लेकर दावा किया है कि ये भारतीय भाषाओं से जुड़े अहम टास्क में Google और OpenAI जैसे बड़े प्लेयर्स से भी बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। खासतौर पर OCR यानी ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन और टेक्स्ट टू स्पीच जैसे सेगमेंट में Sarvam AI का नाम चर्चा में है।
कंपनी के को फाउंडर Pratyush Kumar ने X पर शेयर की गई जानकारी में कहा कि Sarvam Vision ने olmOCR Bench पर 84.3 फीसदी की एक्युरेसी हासिल की है। उनके मुताबिक, यह स्कोर Google Gemini और DeepSeek OCR v2 जैसे मॉडल्स से बेहतर है। इसके अलावा OmniDocBench v1.5 पर Sarvam Vision ने 93.28 फीसदी एक्युरेसी दर्ज की है। कुमार का कहना है कि भारतीय भाषाओं के मामले में यह मॉडल फिलहाल सबसे आगे है।
Sarvam Vision को एक 3 बिलियन पैरामीटर वाले विजन लैंगुएज मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। यह मॉडल इमेज कैप्शनिंग, सीन टेक्स्ट रिकग्निशन, चार्ट समझने और जटिल टेबल पार्सिंग जैसे टास्क संभालने में सक्षम बताया जा रहा है। कंपनी का फोकस अलग अलग क्वालिटी के स्कैन और कंटेंट को हैंडल करने पर भी रहा है, जो भारत जैसे विविध डॉक्यूमेंट लैंडस्केप में अहम माना जाता है।
Sarvam Vision achieves state-of-the-art accuracy of 84.3% on the olmOCR-Bench (English only subset) outperforming frontier models like Gemini 3 Pro and recent OCR models like DeepSeek OCR 2. pic.twitter.com/NsvN15hNqa
— Pratyush Kumar (@pratykumar) February 5, 2026
वहीं Sarvam AI का Bulbul V3 मॉडल टेक्स्ट टू स्पीच सेगमेंट में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल 35 अलग अलग वॉयस को सपोर्ट करता है, जो भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में फैली हुई हैं। इन भाषाओं में 1800 के दौर से लेकर आज तक की भाषा शैली को शामिल करने का दावा किया गया है। Pratyush Kumar का कहना है कि Bulbul V3 भारतीय भाषाओं के लिए डिजाइन किए गए सबसे मजबूत टेक्स्ट टू स्पीच मॉडल्स में से एक है।
Sarvam AI की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी का मकसद भारत में AI को ज्यादा एक्सेसिबल बनाना है। स्टार्टअप का कहना है कि वह ऐसे फाउंडेशनल AI कंपोनेंट्स तैयार करना चाहता है, जो भारत की खास जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाएं। कंपनी मानती है कि AI आने वाले समय में एक बड़ा टेक्नोलॉजिकल बदलाव लाने वाला है और भारत को इसमें भरोसे और कंट्रोल के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
Sarvam AI के काम को ग्लोबल लेवल पर भी सराहना मिल रही है। टेक कमेंटेटर Deedy Das ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह पहले Sarvam AI को लेकर गलत थे। उन्होंने लिखा कि एक साल पहले उन्हें इंडिक भाषाओं पर छोटे मॉडल ट्रेन करने की दिशा सही नहीं लगती थी, लेकिन अब Sarvam AI ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बड़ा टर्नअराउंड दिखाया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!