Youtuber ने बोला झूठ! कहा- एक दिन एयरपोर्ट में बिताया, पुलिस ने किया अरेस्‍ट

एक यूट्यूबर को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एंट्री करने, एक वीडियो रिकॉर्ड करने और बाद में झूठा दावा करने कि उसने पूरा दिन वहां बिताया के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Youtuber ने बोला झूठ! कहा- एक दिन एयरपोर्ट में बिताया, पुलिस ने किया अरेस्‍ट

Photo Credit: Facebook/Vikas Gowda

ख़ास बातें
  • यूट्यूबर को बेंगलुरु एयरपोर्ट में वीडियो रिकॉर्ड करने पर गिरफ्तार किया।
  • यूट्यूबर के यूट्यूब पर लगभग 1.13 लाख सब्सक्राइबर हैं।
  • यूट्यूबर ने हालांकि, एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड की गई कथित वीडियो डिलीट कर दी।
विज्ञापन

एक यूट्यूबर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में घूमकर वापस आ गया। उसने फ्लाइट का टिकट लेकर एयरपोर्ट में एंट्री की, लेकिन फ्लाइट नहीं पकड़ी। फ‍िर वहां वीडियो शूट करता रहा और कुछ घंटों बाद यह कहकर निकल आया कि फ्लाइट छूट गई है। यूट्यूबर ने वीडियो अपलोड किया कि वह पूरे दिन वहां रहा। पुल‍िस ने यूट्यूबर को वीडियो रिकॉर्ड करने और बाद में झूठा दावा करने कि उसने पूरा दिन वहां बिताया, गिरफ्तार कर लिया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के येलहंका के रहने वाले 23 वर्षीय विकास गौड़ा ने 7 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे चेन्नई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का टिकट लेकर एयरपोर्ट में एंट्री की। पुलिस के अनुसार, वह जानबूझकर फ्लाइट में नहीं चढ़ा और अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए एयरपोर्ट पर घूमता रहा।

यूट्यूबर ने 12 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर कथित वीडियो अपलोड किया था, जिसमें झूठा दावा किया गया था कि उसने एयरपोर्ट पर पूरा दिन बिताया था और सिक्योरिटी की अनदेखी करते हुए एयरपोर्ट के परिसर के कई एरिया में एंट्री की थी। यूट्यूबर के यूट्यूब पर लगभग 1.13 लाख सब्सक्राइबर हैं। हालांकि, कथित वीडियो को बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था। 

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि "उसने एयरपोर्ट में एंट्री की और केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर सिक्योरिटी चेक करवाने के बाद बोर्डिंग लाउंज की ओर चला गया। लेकिन हवाई जहाज में चढ़ने के बजाय वह एयरपोर्ट परिसर में इधर-उधर घूमा और एयरपोर्ट पर करीब 6 घंटे बिताए।"

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद वह सिक्योरिटी से यह कहते हुए एयरपोर्ट से बाहर चला गया कि उसकी फ्लाइट छूट गई। उन्होंने कहा कि उसके पास वैध टिकट और बोर्डिंग पास था, इसलिए सिक्योरिटी को उस पर शक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में कहा गया है कि उसने पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया और कथित वीडियो में बढ़ा चढ़ा कर दावे किए।

अधिकारी ने कहा कि मामला 15 अप्रैल को एयरपोर्ट की सिक्योरिटी की नजर में आया और CISF के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर गौड़ा के खिलाफ धारा 505 (सार्वजनिक शरारत के लिए उकसाने वाले बयान) और 448 (घर में अतिक्रमण) भारतीय दंड संहिता के तहत के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि गौड़ा को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »