एक आईटी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी कंपनी का सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चोरी कर लिया है।
Photo Credit: Pexels/Towfiqu barbhuiya
इंटरनेट के इस युग में सॉफ्टवेयर डाटा बहुत ज्यादा कीमती चीज है। हैकर अक्सर इस फिराक में लगे रहते हैं कि यूजर्स का डाटा उनके कब्जे में आ जाए और उसका गलत इस्तेमाल किया जा सके। मगर अब एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने ही कथित तौर पर अपनी कंपनी का सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चोरी कर लिया है, जिसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। इस मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि एक आईटी फर्म के सीनियर कर्मचारी के खिलाफ कंपनी के करीब 87 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर सोर्स कोड की कथित चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पुलिस के अनुसार, सॉफ्टवेयर सोर्स कोड के चोरी के आरोपी का नाम आशुतोष निगम है, जिन्होंने 1 फरवरी, 2020 से एमाडेस सॉफ्टवेयर लैब्स इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड में सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर काम किया किया था। निगम ने अपनी नौकरी के दौरान कंपनी की सहमति या अनुमति के बिना अपने निजी ईमेल अकाउंट से कंपनी के सॉफ्टवेयर के सोर्स कोड और अन्य कॉन्फिडेंशियल डेटा को ट्रांसफर करके सोर्स कोड पर एक्सेस लिया और उसे चुराया। जांच, रिकॉर्ड और रिपोर्ट्स के सामने आने पर निगम ने सोर्स कोड चुराने की बात स्वीकार की और कंपनी ने इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को कंपनी से उन्हें नौकरी से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि सॉफ्टवेयर की अनुमानित कीमत सोर्स कोड समेत 8,000,000 यूरो (लगभग 88 करोड़ रुपये) है। आशुतोष निगम ने सोर्स कोड लीक किया, जिससे कंपनी को बड़ा व्यावसायिक नुकसान हुआ। इसके अलावा कंपनी के बौद्धिक संपदा अधिकारों का भी उल्लंघन हुआ है। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने 23 जनवरी को व्हाइटफील्ड सीईएन क्राइम पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसको लेकर आगे जांच की जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से