• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • भारत के इस राज्य ने बना दिया AI वाला पहला कंप्यूटर, तुरंत देगा आपके सवालों का जवाब

भारत के इस राज्य ने बना दिया AI वाला पहला कंप्यूटर, तुरंत देगा आपके सवालों का जवाब

AI को तेजी से अपनाने की होड़ ने सरकार को भी इस ओर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

भारत के इस राज्य ने बना दिया AI वाला पहला कंप्यूटर, तुरंत देगा आपके सवालों का जवाब

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

ख़ास बातें
  • KEO में 4G, वाई-फाई, ईथरनेट, यूएसबी-ए और यूएसबी-सी पोर्ट, एचडीएमआई है।
  • KEO में BUDDH भी लोड किया गया है जो कि AI एजेंट है।
  • KEO को ओपन-सोर्स RISC-V प्रोसेसर पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

AI को तेजी से अपनाने की होड़ ने सरकार को भी इस ओर सोचने पर मजबूर कर दिया है। भारत में सरकार एआई को अपनाने को बढ़ावा दे रही हैं। निजी स्तर पर बड़े शहरों और युवाओं के बीच नई टेक्नोलॉजी काफी लोकप्रिय हो रही है। अब भारत में कर्नाटक की राज्य सरकार ने किफायती कंप्यूटिंग के लिए नए AI वाले पर्सनल कंप्यूटर KEO के लॉन्च की घोषणा की है। इस कंप्यूटर को पूरी तरह राज्य में डिजाइन और विकसित किया गया है। आइए पर्सनल कंप्यूटर KEO के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आईटी-बीटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और बीटी डिपार्टमेंट ने KEONICS के साथ साझेदारी में KEO लॉन्च किया है, जो राज्य में डिजिटल डिवाइड को दूर करने के लिए एक समाधान है। आज 18 नवंबर को बेंगलुरु टेक समिट में यह कंप्यूटर आधिकारिक तौर पर पेश होगा। यह एक किफायती सिस्टम है और इसे ओपन-सोर्स RISC-V प्रोसेसर पर तैयार किया गया है। KEO पर 1 साल से काम चल रहा था और इसे स्टार्टअप्स और सेमीकंडक्टर कंपनियों के साथ मिलकर कस्टम-बिल्ट किया जाएगा। सरकार या डिपार्टमेंट किफायती हार्डवेयर खासतौर पर एआई का सपोर्ट करने वाले हार्डवेयर को बड़े स्तर पर तैयार करना चाहता है, जिससे आसान कंप्यूटिंग सुनिश्चित हो। सरकार ने सेमीकंडक्टर कंपनी और एक चिप डिजाइन कंपनी के साथ भी साझेदारी की है।

KEO में कनेक्टिविटी के लिए 4G, वाई-फाई, ईथरनेट, यूएसबी-ए और यूएसबी-सी पोर्ट, एचडीएमआई, ऑडियो जैक सपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें BUDDH भी लोड किया गया है जो कि AI एजेंट है जिसे कर्नाटक DSERT के सिलेबस पर ट्रेन किया गया है, जिससे लो कनेक्टिविटी वाले एरिया में भी स्टूडेंट की मदद हो सके। AI एजेंट सिलेबस से संबंधित किसी भी सवाल का लगभग रियल टाइम में जवाब देगा। इसके अलावा सिलेबस से आगे भी जानकारी प्रदान करेगा। फिलहाल एजेंट को अंग्रेजी में ट्रेन किया गया है और आने वाले समय में यह कन्नड़ भाषा का भी सपोर्ट करेगा।

शुरुआत में 500 डिवाइस बिजनेस-टू-कंज्यूमर के लिए बेचे जाएंगे। KEONICS के प्रेसिडेंट शरत कुमार बचे गौड़ा ने कहा कि ओपन-सोर्स RISC-V स्टैक को अपनाकर, KEO आसान और स्थानीय तौर पर अनुकूल और घरेलू कंप्यूटिंग सॉल्युशन प्रदान करता है। KEO को कर्नाटक में डिजाइन करने के साथ तैयार और असेंबल किया गया है। इस सिस्टम को हर स्टूडेंट, हर इंजीनियर, क्रिएटर, डिसरप्टर, इनोवेटर और सभी घरों में पावरफुल और इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग लाभ प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »