Apple App Store

Apple App Store - ख़बरें

  • BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
    केंद्र सरकार ने BAT BMS और Epoch Li-ion नाम के दो मोबाइल ऐप्स को Google Play Store और Apple App Store से हटाने का आदेश दिया है। इन बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स का गलत इस्तेमाल कर कुछ लोग Bluetooth के जरिए चलते हुए ई-रिक्शा बंद कर रहे थे। MeitY सचिव एस. कृष्णन ने पुष्टि की है कि दोनों ऐप्स को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार का कहना है कि ऐसे संभावित खतरनाक ऐप्स को सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से रोकने के लिए आगे भी कदम उठाए जाएंगे।
  • Apple से लड़ते-लड़ते आखिर जीत गया Fortnite! 5 साल बाद App Store पर लौटा गेम
    Fortnite करीब 5 साल बाद फिर से Apple App Store पर वापस आ गया है। Epic Games और Apple के बीच लंबे समय से 30 प्रतिशत App Store कमीशन को लेकर विवाद चल रहा है। Epic Games के CEO Tim Sweeney ने Fortnite की वापसी को “Apple Tax के अंत की शुरुआत” बताया है। कंपनी का कहना है कि Apple डेवलपर्स को वैकल्पिक पेमेंट सिस्टम इस्तेमाल नहीं करने देता। इसी वजह से 2020 में Fortnite को iOS से हटा दिया गया था। अब Epic Games दुनियाभर में App Store नियमों और फीस को लेकर Apple के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखने की तैयारी में है।
  • XChat Launch: एलन मस्क के X का नया चैट ऐप XChat होने जा रहा 17 अप्रैल को लॉन्च, जानें फीचर्स
    XChat को एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के चैट सर्विस ऐप के रूप में लॉन्च के लिए टीज कर दिया गया है। इसे सबसे पहले iOS के लिए लॉन्च किया जा रहा है। Apple की ओर से भी अधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। इसका प्रीव्यू डिजाइन बताता है कि ऐप के लिए सिल्वर कलर का चैट आइकन दिया गया है।
  • आपकी फोटो सेफ नहीं? App Store में खुलेआम मौजूद हैं AI से कपड़े ‘हटाने’ वाले ऐप्स!
    एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Apple App Store और Google Play Store पर दर्जनों AI आधारित nudify ऐप्स उपलब्ध हैं, जो बिना सहमति के फोटो को न्यूड या कम कपड़ों वाली इमेज में बदल सकते हैं। Tech Transparency Project के मुताबिक, इन ऐप्स को सैकड़ों मिलियन बार डाउनलोड किया गया है और इनसे करोड़ों डॉलर की कमाई हुई है। यह तब है जब दोनों प्लेटफॉर्म्स की पॉलिसी इस तरह के यौन और अपमानजनक कंटेंट की अनुमति नहीं देती। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये ऐप्स प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
  • Apple ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया के खिलाफ हाई कोर्ट से लगाई गुहार
    कंपनी ने कहा है कि उसे आशंका है कि अगर CCI ने पेनल्टी लगाने के लिए उसके इंटरनेशनल टर्नओवर का इस्तेमाल किया तो उसे 38 अरब डॉलर तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। देश के एक कोर्ट में कंपनी ने 2024 के पेनल्टी से जुड़े रूल्स को चुनौती दी है। इस मामले की सुनवाई चल रही है। CCI ने इसके बावजूद पिछले वर्ष वर्ष के अंत में कंपनी से फाइनेंशियल रिकॉर्ड मांगा था।
  • Apple की कमाई बढ़ाने की तगड़ी प्लानिंग, यूजर्स को अब दिखाई देंगे और ज्यादा Ads!
    Apple ने पुष्टि की है कि वह App Store के सर्च रिजल्ट्स में नए ऐड प्लेसमेंट जोड़ने जा रहा है। अभी किसी भी सर्च पर सिर्फ एक ऐड सबसे ऊपर दिखता है, लेकिन 2026 से सर्च रिजल्ट्स के नीचे की तरफ भी विज्ञापन दिखाई देंगे। कंपनी के मुताबिक, App Store पर करीब 65 प्रतिशत ऐप डाउनलोड्स सर्च के बाद होते हैं, इसलिए डेवलपर्स को ज्यादा मौके देने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए ऐड स्लॉट्स के लिए मौजूदा कैंपेन अपने आप एलिजिबल होंगे और बिलिंग मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • 4 साल बाद स्मार्टफोन पर लौट आया BGMI और COD का सबसे तगड़ा राइवल गेम
    Epic Games और Google के बीच चार साल तक चले पेमेंट सिस्टम विवाद के बाद Fortnite आखिरकार अमेरिका में Google Play Store पर वापस आ गया है। अदालत के एंटीट्रस्ट फैसले ने Google को अपनी पॉलिसियों में बदलाव करने के लिए मजबूर किया, जिससे डेवलपर्स को बाहरी पेमेंट ऑप्शन देने की अनुमति मिली। इस फैसले का फायदा सीधे Fortnite को हुआ, जो अब अपनी शर्तों पर Play Store में उपलब्ध है।
  • Apple App Store Awards 2025: ये अनोखे ऐप्स और गेम्स पहुंचे फाइनल में, देखें कौन होगा विजेता
    Apple के App Store Awards 2025 में 12 कैटेगरी में सबसे इनोवेटिव ऐप्स और गेम्स को शामिल किया गया है। इस वार्षिक अवार्ड प्रोग्राम में उन डेवलपर्स को अवार्ड दिया जाता है, जो कि यूजर्स को रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाते हैं, प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं और डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करते हैं। Apple जल्द ही ग्लोबल क्रिएटर्स के इस चुनिंदा ग्रुप से विनर की घोषणा करेगा।
  • डेस्क बुकिंग से लेकर कॉफी ऑर्डर तक, WeWork India का नया ऐप सब करेगा एक टैप में!
    WeWork India ने अपने वर्कस्पेस एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाने के लिए नया मोबाइल ऐप पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह नया ऐप प्रोफेशनल्स और बिजनेस यूजर्स के लिए एक यूनिफाइड और इंट्यूटिव प्लेटफॉर्म लेकर आता है, जहां यूजर्स आसानी से वर्कस्पेस खोज सकते हैं, बुक कर सकते हैं, एक्सेस पा सकते हैं और WeWork की कम्युनिटी से जुड़ सकते हैं। यह ऐप सिर्फ मेंबर्स ही नहीं बल्कि नॉन-मेंबर्स को भी वर्कस्पेस सॉल्यूशंस तक आसान पहुंच देता है। इसे Google Play Store और Apple App Store के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।
  • बैंकिंग और UPI ऐप्स में ये 3 सेटिंग्स ऑन नहीं कीं? एक क्लिक में हो सकता है अकाउंट खाली
    UPI और मोबाइल बैंकिंग का जमाना है, लेकिन इसी कंवेनीयंस के चक्कर में कई बार सिक्योरिटी की बुनियादी चीजें नजरअंदाज हो जाती हैं। अगर आपने अपने Google Pay, PhonePe या बैंक ऐप्स में ये तीन अहम सेटिंग्स एक्टिव नहीं की हैं, तो सिर्फ एक छोटी सी गलती भी आपके अकाउंट को जोखिम में डाल सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन‑सी वो तीन सेटिंग्स हैं और इन्हें ऑन करके आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
  • Apple के ऐप स्टोर से भारत के डिवेलपर्स को मिली 44,000 करोड़ रुपये से अधिक की सेल्स
    Apple के App Store से पिछले वर्ष भारत के डिवेलपर्स की ऐप्स को 75 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इससे देश के ऐप डिवेलपर्स को लगभग 44,447 करोड़ रुपये की सेल्स मिली है। इसमें से लगभग 94 प्रतिशत रेवेन्य केवल डिवेलपर्स और कारोबारों को मिला है और इसमें एपल को कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। पिछले पांच वर्षों में ऐप स्टोर पर भारत के डिवेलपर्स की आमदनी तीन गुणा से अधिक बढ़ी है।
  • सरकार ने Google से कहा, इस चीनी ऐप को प्ले स्टोर से हटाए, जानें क्या है मामला
    सरकार ने गूगल प्ले स्टोर से चीनी सोशल मीडिया ऐप Ablo हटाने के लिए कहा है। Google को लिखे अपने पत्र में, MeitY ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के सेक्शन 79 (3) (बी) का हवाला दिया। इस कानून के अंतर्गत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को सरकार द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कंटेंट को तुरंत हटाना होता है।
  • भारत में गूगल को राहत, NCLAT ने जुर्माना 936 करोड़ रुपये से घटाकर 220 करोड़ रुपये किया
    लगभग तीन वर्ष पहले कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने एक जांच में गूगल की Play Store से जुड़ी पॉलिसी को गलत पाया था। इस वजह से कंपनी पर जुर्माना लगाया गया था। CCI ने गूगल को Android मोबाइल डिवाइस इकोसिस्टम और ऑनलाइन सर्च मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पाया था। गूगल के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है।
  • Apple को कोर्ट से झटका, अब iPhone में बिना App Store के भी इंस्टॉल होंगे ऐप्स!
    ब्राजील की एक फेडरल कोर्ट ने Apple को आदेश दिया है कि वह iOS डिवाइसों पर थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स और साइडलोडिंग की अनुमति दे। कोर्ट ने कंपनी को इसके लिए 90 दिनों का समय दिया है, अन्यथा उसे $40,000 (करीब 34.83 लाख रुपये) से अधिक का दैनिक जुर्माना देना होगा। कोर्ट का यह मनना भी है कि कंपनी iOS प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा को सीमित करने के लिए सख्त नियंत्रण रखती है, जिससे अन्य ऐप डेवलपर्स को नुकसान होता है। इसी कारण Administrative Council for Economic Defense (Cade) ने कंपनी पर इन-ऐप परचेज से जुड़े प्रतिबंधों को हटाने और वैकल्पिक पेमेंट सिस्टम को अनुमति देने के आदेश दिए थे।
  • Apple का बड़ा एक्शन, ऐप स्टोर पर बैन किए 1,35,000 से ज्यादा ऐप्स
    पिछले कुछ दिनों में कंपनी ने ऐप स्टोर पर 1,35,000 से ज्यादा ऐप्स को बैन किया है। इन ऐप्स के डिवेलपर्स ट्रेडर इनफॉर्मेशन देने में नाकाम रहे थे। पिछले कुछ वर्षों में ऐप्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही इनके जरिए फ्रॉड के मामलों में तेजी आई है। एपल ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि यूरोपियन यूनियन (EU) में बिना ट्रेडर से जुड़ी जानकारी वाले ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाया गया है।

Apple App Store - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »