• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • SwaRail: टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस तक, भारतीय रेलवे के इस सिंगल ऐप में मिलेगी सभी सर्विस

SwaRail: टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस तक, भारतीय रेलवे के इस सिंगल ऐप में मिलेगी सभी सर्विस

SwaRail के जरिए यात्री ट्रेन में अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं, अपनी सीट पर खाना लेने के लिए ऑर्डर कर सकते हैं, PNR या ट्रेन का स्टेटस जांच सकते हैं और पार्सल व माल ढुलाई के बारे में पूछताछ कर सकते हैं।

SwaRail: टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस तक, भारतीय रेलवे के इस सिंगल ऐप में मिलेगी सभी सर्विस

Photo Credit: Ministry of Railways

ख़ास बातें
  • SwaRail ऐप को बीटा टेस्टिंग पर उतार दिया गया है
  • टेस्टिंग के लिए ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है
  • ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा डेवलप किया गया है
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने रेलवे सर्विस के लिए एक इंटिग्रेटेड प्लेटफॉर्म के रूप में SwaRail सुपर ऐप को भारत में लॉन्च किया है। CRIS द्वारा डेवलप ऐप Android और iOS के लिए बीटा टेस्टिंग के रूप में उपलब्ध है। यह एक ऐप यह कई भारतीय रेलवे ऐप्स को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आता है, जिससे यात्री सिंगल ऐप में ट्रेन टिकट बुकिंग के साथ-साथ फूड ऑर्डरिंग, प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस की जांच और ट्रेन स्टेटस की जांच जैसे काम कर सकते हैं। यह ऐप पार्सल और माल ढुलाई को ट्रैक करने की सुविधा भी देता है। वहीं, इसके जरिए यात्री शिकायतों के लिए 'रेल मदद' तक पहुंच सकते हैं। इसमें M-Pin और बायोमेट्रिक्स जैसे सिक्योर लॉग-इन ऑप्शन भी मौजूद हैं। इससे पहले कि रेल मंत्रालय द्वारा इसका मूल्यांकन किया जाए और फाइनल वर्जन रिलीज हो, बीटा वर्जन टेस्टर्स से फीडबैक ले रहा है।

SwaRail ऐप को बीटा टेस्टिंग पर उतार दिया गया है। टेस्टिंग के लिए ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। हालांकि, यदि आप अभी इसके लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको वेटिंग लिस्ट में डाला जाएगा। ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा डेवलप किया गया है। यह वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में काम करता है, जहां यूजर्स भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न प्लेटफॉर्म पर दी जाने वाली सर्विस को एक ही प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकेंगे।

SwaRail के जरिए यात्री ट्रेन में अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं, अपनी सीट पर खाना लेने के लिए ऑर्डर कर सकते हैं, PNR या ट्रेन का स्टेटस जांच सकते हैं और पार्सल व माल ढुलाई के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। ऐप शिकायतों और प्रश्नों के लिए रेल मंत्रालय के 'रेल मदद' से संपर्क करने की सुविधा भी देता है।

वर्तमान में, भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग और ट्रेन की एक्टिविटी और शेड्यूल के बारे में पूछताछ के लिए विभिन्न ऐप पेश करता है। हालांकि, SwaRail सुपर ऐप के साथ यह काम एक ही जगह हो जाएगा।

एक उदाहरण का हवाला देते हुए, रेल मंत्रालय ने बताया कि PNR एंक्वायरी में ट्रेन के बारे में संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित होगी। यह सिंगल साइन-ऑन फंक्शनैलिटी प्रदान करता है, जो यूजर्स को क्रेडेंशियल्स के एक सेट के साथ सभी सर्विस तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। इनका यूज अन्य भारतीय रेलवे ऐप जैसे IRCTC रेलकनेक्ट और UTS मोबाइल ऐप पर भी किया जा सकता है। इसके अलावा, यूजर्स ऐप को ऑनबोर्ड करने के लिए अपने मौजूदा रेलकनेक्ट या UTS ऐप क्रेडेंशियल्स का भी उपयोग कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SwaRail, SwaRail App, SwaRail SuperApp, IRCTC, IRCTC Swarail
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »