Ai Technology

Ai Technology - ख़बरें

  • दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
    Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, पांच अक्टूबर को मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 1.04 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के मंत्रिमंडल में शामिल रह चुके मस्क की Tesla और रॉकेट कंपनी SpaceX में हिस्सेदारी की वैल्यू बढ़ने से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। इस महीने की शुरुआत से SpaceX के शेयर में लगभग 13 प्रतिशत और Tesla के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
  • Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
    Qore Ultra में 4-PD प्रेसिजन सेंसर एरे और 6-एक्सिस मोशन सेंसर्स को इंटीग्रेट किया गया है। इस हार्डवेयर आर्किटेक्चर से महत्वपूर्ण डेटा की लगातार ट्रैकिंग की जा सकती है। इसमें हार्ट रेट, HRV, SpO_2, रेस्पिरेशन और स्ट्रेस की निगरानी शामिल है। इसकी बैटरी 15 दिन तक चल सकती है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-ऐप GPS स्पोर्ट्स ट्रैकिंग है।
  • Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
    इस कैटेगरी में सेल्स तेजी से बढ़ने का बड़ा कारण युवाओं की कनेक्टेड अप्लायंसेज में बढ़ती हुई दिलचस्पी है। भारत और साउथ वेस्ट एशिया में एक्टिव SmartThings के यूजर्स में से लगभग 71 प्रतिशत की आयु 40 वर्ष से कम है। इसकी तुलना में वैश्विक औसत लगभग 48 प्रतिशत का है। भारत में सैमसंग के अप्लांयेसज की कुल सेल्स में AI-पावर्ड अप्लायंसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
    SEMICON India के पांचवें एडिशन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर का इंटरनेशनल मार्केट 20 प्रतिशत से ज्यादा की दर से बढ़ रहा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी डिमांड की बड़ी हिस्सेदारी है। डेटा सेंटर्स में AI चिप्स का इस्तेमाल हो रहा है। इससे इलेक्ट्रिसिटी की खपत भी बढ़ी है। देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही पावर सेक्टर में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की जरूरत है।
  • Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
    Xiaomi ने चीन में Mijia Smart Gas Stove 3 Max लॉन्च किया है, जो AI-बेस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। इसमें Dry-Burn Protection और Off-Stove Detection जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्टोव बर्तन के तापमान पर नजर रखकर उसके सूखने की स्थिति पहचान सकता है और जरूरत पड़ने पर गैस सप्लाई बंद कर देता है। रडार सिस्टम यूजर की मौजूदगी को भी मॉनिटर करता है और लंबे समय तक दूर रहने पर पहले अलर्ट और बाद में गैस बंद कर सकता है। दोनों बर्नर 5,200W पावर देते हैं और 180 मिनट तक कुकिंग टाइमर सेट किया जा सकता है।
  • हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
    भारत की गेमिंग हार्डवेयर कंपनी ARC ने Qualcomm Technologies के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। दोनों कंपनियां भारत और दूसरे उभरते बाजारों के लिए नए गेमिंग डिवाइस तैयार करेंगी। इस साझेदारी के तहत ARC X1 Gaming Handheld भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, नए डिवाइस में Qualcomm की कंप्यूटिंग, ग्राफिक्स, AI और वायरलेस कनेक्टिविटी से जुड़ी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। ARC का फोकस पोर्टेबल गेमिंग हार्डवेयर पर है, जिसमें परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और तापमान के बीच संतुलन रखने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, ARC ने अभी X1 की कीमत, चिपसेट, डिस्प्ले या लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।
  • AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
    ChatGPT और दूसरे AI चैटबॉट्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एक नई रिसर्च में इंसानों के व्यवहार पर संभावित असर को लेकर सवाल उठाया गया है। रिसर्चर्स के मुताबिक, AI के साथ लगातार बातचीत करने पर इंसान अनजाने में उसके बातचीत करने के तरीके को अपनाने लग सकते हैं। इस संभावित स्थिति को 'रोबोटॉइड ह्यूमैननेस' नाम दिया गया है। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि AI से मिलने वाला लगातार फीडबैक किसी व्यक्ति के खुद को देखने के नजरिए को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, यह अभी एक सैद्धांतिक मॉडल है और इसके असर को साबित करने के लिए आगे एक्सपेरिमेंट की जरूरत है।
  • Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
    Dyson ने अपना पहला Smart Toothbrush CameraJet लॉन्च किया है, जिसमें कैमरा और AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 100,000-पिक्सल का Macro Camera दिया गया है, जो हर सेकंड 28 लाइव इमेज कैप्चर करता है। AI सिस्टम दांतों के बीच के गैप को पहचानकर वहां करीब 100 मिलीसेकंड में Mouthwash की Jet भेजता है। टूथब्रश में 12.5ml का Mouthwash Reservoir और Conical Jet System मिलता है। इसे MyDyson ऐप से कनेक्ट करके मुंह के अंदर का Live View भी देखा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत $499.99 यानी करीब ₹47,500 है और भारत में उपलब्धता अभी कन्फर्म नहीं है।
  • Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
    चीन की कंपनी Photon Matrix ने Laser तकनीक से मच्छरों को खत्म करने वाला नया Gadget पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह मशीन AI Vision, LiDAR और मिलीमीटर-वेव रडार की मदद से उड़ते हुए मच्छरों को पहचानकर Laser से निशाना बना सकती है। इसके मुताबिक सिस्टम एक सेकंड में 30 और एक मिनट में 1,800 तक मच्छरों को खत्म कर सकता है। फिलहाल इस दावे का स्वतंत्र परीक्षण नहीं हुआ है। डिवाइस के Infrared और Blue Laser मॉडल उपलब्ध हैं और दोनों का प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास है और कंपनी भुगतान की पुष्टि के बाद 120 दिनों के भीतर शिपिंग का अनुमान देती है।
  • AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
    Uber पर ड्राइवरों के अकाउंट को ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए सस्पेंड और डीएक्टिवेट करने के मामले में करीब €825 मिलियन यानी ₹9,000 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई नीदरलैंड्स के डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेटर ने की है। मामला 2018 से 2022 के बीच की गतिविधियों से जुड़ा है। रेगुलेटर के मुताबिक, कुछ मामलों में ड्राइवरों के खिलाफ ऐसे फैसले लिए गए जिनमें पर्याप्त मानवीय समीक्षा नहीं थी। Uber ने आरोपों से असहमति जताते हुए जुर्माने को अनुपातहीन बताया है और फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। यह GDPR के तहत अब तक के सबसे बड़े जुर्मानों में शामिल है।
  • AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
    भारत में AI का इस्तेमाल अब चैटबॉट और कंटेंट जनरेशन से आगे बढ़ रहा है। नई भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनियां AI को सर्च, फाइनेंस, डिजिटल कंटेंट और AI इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल कर रही हैं। NeuroRank यह समझने पर फोकस करता है कि ChatGPT, Gemini और दूसरे AI प्लेटफॉर्म किसी ब्रांड को किस तरह दिखाते हैं। jUMPP AI की मदद से पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है। Vigyanlabs AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है, जबकि Techmaster टेक्नोलॉजी को डिजिटल कंटेंट के जरिए आसान तरीके से समझाने पर फोकस करता है। जानें इन चारों टेक्नोलॉजी की खासियत।
  • Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
    चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने Superman नाम का नया ह्यूमैनॉइड रोबोट पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह रोबोट बिना रन-अप के करीब 2 मीटर ऊंची छलांग लगा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 12.66 मीटर प्रति सेकंड बताई गई है, जो करीब 45.6kmph होती है। कंपनी के मुताबिक, यह रफ्तार इंसानों की सबसे तेज दर्ज स्प्रिंट स्पीड से भी ज्यादा है। Superman की लेग लेंथ 0.85 मीटर बताई गई है और इसे तीन महीने से थोड़ा ज्यादा समय में तैयार किया गया है। हालांकि, इन आंकड़ों का अभी स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं हुआ है।
  • बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
    OpenAI ने 13 से 17 साल की उम्र के यूजर्स के लिए ChatGPT का नया वर्जन पेश किया है। इसमें टीनेजर्स के लिए ज्यादा सख्त सेफ्टी गार्डरेल्स लागू किए गए हैं। ChatGPT सेल्फ-हार्म, हिंसा, खतरनाक गतिविधियों और सेक्शुअली एक्सप्लिसिट कंटेंट जैसे मामलों में अतिरिक्त सुरक्षा देगा। इसके अलावा AI को रोमांटिक भाषा या इमोशनल बातचीत से दूर रखने की कोशिश की गई है। टीनेजर्स की पढ़ाई के लिए स्टडी मोड, क्विज और होमवर्क रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। पैरेंट्स को पैरेंटल कंट्रोल्स के जरिए स्टडी आवर्स और क्वाइट आवर्स जैसी सेटिंग्स मैनेज करने का विकल्प मिलेगा।
  • मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
    हरियाणा के सोनीपत में मुरथल के पराठों का नाम आपने भी जरूर सुना होगा। मुरथल के पराठें हर किसी की जुबान पर आते ही मुंह में पानी ले आते हैं। लेकिन अब स्वाद के साथ-साथ यहां टेक्नोलॉजी का भी तड़का लगाया जा रहा है। मुरथल के ढाबों में अब रोबोट परांठे परोस रहे हैं।
  • अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
    Uber ने दुनिया का सबसे बड़ा Robotaxi नेटवर्क बनाने की योजना का ऐलान किया है। Financial Times के मुताबिक, कंपनी अगले कुछ वर्षों में 10 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश कर 1.2 लाख Driverless Cars तैनात करेगी। 2026 में कम से कम 15 शहरों में ऑटोनॉमस टैक्सी सर्विस शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। Robotaxi में LiDAR, Radar, कैमरे, GPS और AI सिस्टम मिलकर वाहन को बिना ड्राइवर चलाने में मदद करते हैं। Uber इस तकनीक के लिए Waymo, Zoox, Lucid और Rivian जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। शुरुआती दौर में यह सेवा सीमित शहरों और तय रूट्स पर उपलब्ध होगी।

Ai Technology - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »