नए AI टूल से लीगल वर्कफ्लो के अलावा डेटा और एनालिसिस से जुड़े बहुत से ऐसे टास्क भी किए जा सकेंगे जिनके लिए Salesforce या ServiceNow जैसी टेक कंपनियों की सर्विसेज का इस्तेमाल किया जाता है
भारत में भी IT कंपनियों के शेयर्स पर इसका बड़ा असर पड़ा है
इंटरनेशनल टेक सेक्टर में बुधवार को एक बड़ी हलचल हुई है। बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों में शामिल Anthropic ने एक नया टूल पेश किया है, जो कॉम्प्लेक्स और प्रोफेशनल वर्क को ऑटोनॉमस तरीके से कर सकता है। इससे यह आशंका बढ़ गई है कि AI की कैपेबिलिटी तेजी से बढ़ रही है और यह कंपनियों और इनवेस्टर्स के अनुमान से काफी आगे निकल गई है। इससे अमेरिका सहित कई देशों में टेक और डेटा से जुड़ी कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट हुई है।
Anthropic को इसके Claude AI मॉडल के लिए जाना जाता है। SaaSpocalypse कहे जाने वाले नए टूल से डॉक्यूमेंट रिव्यू, कम्प्लायंस की जांच और लीगल डॉक्युमेंट्स की समरी जैसे टाक्स आसानी से किए जा सकेंगे। Anthropic के Claude मॉडल में इस टूल को प्लग-इन के तौर पर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, Anthropic ने यह स्पष्ट किया है कि इस टूल से मिलने वाले आउटपुट का लाइसेंस्ड अटॉर्नी से रिव्यू कराना चाहिए।
नए AI टूल से लीगल वर्कफ्लो के अलावा डेटा और एनालिसिस से जुड़े बहुत से ऐसे टास्क भी किए जा सकेंगे जिनके लिए Salesforce या ServiceNow जैसी टेक कंपनियों की सर्विसेज का इस्तेमाल किया जाता है। Anthropic की शुरुआत चार वर्ष पहले OpenAI के पूर्व रिसर्चर्स ने की थी। इस कंपनी की अगुवाई Dario Amodei और Daniela Amodei करते हैं। Anthropic ने कहा, "हमारा मानना है कि दुनिया पर AI का बड़ा असर होगा। हम ऐसे सिस्टम बनाना चाहते हैं जिन पर लोग भरोसा कर सकें और जिनसे AI से जुड़े मौकों और इसके खतरों के बारे में जानकारी मिल सके।"
SaaSpocalypse की जानकारी सामने आने के बाद अमेरिका में वॉल स्ट्रीट पर टेक कंपनियों के शेयर्स में बड़ी गिरावट हुई है। इससे Adobe, Cognizant, Thomson Reuters और Gartner जैसी कंपनियों के शेयर्स सात प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक टूटे हैं। भारत में भी IT कंपनियों के शेयर्स पर इसका बड़ा असर पड़ा है। BSE पर TCS का शेयर लगभग सात प्रतिशत, Infosys का लगभग आठ प्रतिशत और HCL Technologies का पांच प्रतिशत से अधिक गिरा है। सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा लीगल रिसर्च प्लेटफॉर्म्स, कम्प्लायंस से जुड़े सॉफ्टवेयर, डेटा एनालिसिस और वर्कफ्लो मैनेजमेंट से जुड़े सॉल्यूशंस उपलब्ध करता है। Anthropic के नए टूल से इन कंपनियों के रेवेन्यू पर असर पड़ सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999