Action

Action - ख़बरें

  • Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 200MP Periscope Telephoto कैमरा और Dedicated EVS Action Sensor भी मिलता है। फोन के 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1% APL पर 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देगी।
  • 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
    चीन की कंपनी Huawei ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है जिसमें AI को लेकर बड़ी बात कही गई है। कंपनी का अनुमान है कि 2035 तक AI-पावर्ड एजेंट दुनिया भर में 90% AI टोकन ट्रैफिक पर राज कर रहे होंगे। यानी AI संबंधित जितनी भी गतिविधियां ऑनलाइन हो रही होंगी उनमें से 90% को AI एजेंट ही संभाल रहे होंगे।
  • Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!
    Insta360 Luna Ultra कैमरा का डिजाइन लीक हो गया है। यह कैमरा एक नया इनोवेशन लेकर आने वाला है। लीक हुए फोटो में पता चलता है कि फोन पर एक गिम्बल हेड लगा है जो कि असल में गिम्बल है ही नहीं। कंपनी इस कैमरा के साथ नया प्रयोग करने जा रही है जिसमें इसका मेग्नेटिक हेड मौजूद होगा।
  • इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
    Capcom ने खुलासा किया है कि उसका नया साइंस-फिक्शन एक्शन एडवेंचर गेम Pragmata रिलीज के 16 दिनों के अंदर 20 लाख कॉपियां बेच चुका है। इससे पहले गेम ने सिर्फ दो दिनों में 10 लाख कॉपियों की बिक्री हासिल की थी। कंपनी के मुताबिक Pragmata की सफलता के पीछे प्लेबल डेमो, अग्रेसिव मार्केटिंग और इमोशनल स्टोरीलाइन के साथ यूनिक गेमप्ले बड़ा कारण रहे हैं। Capcom USA के COO Rob Dyer ने संकेत दिए हैं कि Pragmata को आगे चलकर मल्टी-टाइटल फ्रेंचाइजी बनाया जा सकता है। गेम की कहानी Hugh और android साथी Diana के आसपास घूमती है।
  • Dhurandhar कब आएगी OTT पर? सामने आई नई डेट, अब तक 130 करोड़ का कलेक्शन!
    रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में लगभग 130 करोड़ रुपये कमा कर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। थिएटर रन के साथ ही दर्शक इसके OTT रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 30 जनवरी 2026 को Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म की कहानी कराची के ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को भीतर से तोड़ने के मिशन पर निकले एक रहस्यमयी ट्रैवलर के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नाम फिल्म में नजर आते हैं।
  • GoPro लाई धांसू एक्शन कैमरा, AI गिम्बल! 8K वीडियो, लम्बी बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    GoPro ने अपने पोर्टफोलियो में नया GoPro MAX2 8K 360 कैमरा जोड़ा है जो धांसू फीचर्स के साथ आता है। इसके साथ ही गोप्रो ने LIT HERO एक्शन कैमरा भी लॉन्च किया है। तीसरा प्रोडक्ट Fluid Pro AI गिम्बल है जो आकर्षक फीचर्स से लैस किया गया है। GoPro MAX2 8K तक वीडियो शूट कर सकता है और 360 डिग्री रिकॉर्डिंग कर सकता है। GoPro Lit Hero एक्शन कैमरा 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो शूट कर सकता है और 60fps पर रिकॉर्डिंग करता है। इसके साथ ही प्रो AI गिम्बल भी मार्केट में उतारा गया है।
  • Turkey Earthquake 2023: Google अलर्ट की चूक! कंपनी ने मानी गलती, कहा...
    टर्की में फरवरी 2023 में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान Google के Android Earthquake Alerts System ने एक बड़े टेक्निकल फेलियर का उदाहरण पेश किया। इस 7.8 मैग्निट्यूड भूकंप में 55,000 से ज्यादा लोगों की दुखद मौत हो गई और लाखों घायल हुए और अब दुनियाभर में यह बहस का सबसे बड़ा मुद्दा बना गया है कि आखिर Google ने करोड़ों यूजर्स को लाइफ-सेविंग इमरजेंसी एलर्ट क्यों नहीं दिखाया? हादसे के काफी समय बाद, कंपनी ने पहली बार माना कि उनका सिस्टम उस वक्त फेल हो गया था और इसका सीधा असर लोगों की सुरक्षा पर पड़ा।
  • AI Summit 2025: AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! पीएम मोदी ने AI समिट में कहीं ये बड़ी बातें
    फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे AI समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस महाकुंभ में पीएम मोदी ने लोगों के मन में AI से जुड़ी कई शंकाओं के बारे में बात की और उनका समाधान भी बताया। उन्होंने AI से होने वाले फायदों और नुकसानों को विस्तार से समझाया। साथ ही भारत में AI और उसकी संभावनाओं के बारे में बात की।
  • Apple पर लगा जासूसी का आरोप, यूजर्स को देगी Rs 815 करोड़ का मुआवजा!
    Apple पर जासूसी का आरोप लगा है। जिसके चलते कंपनी अब इस मामले की सेटलमेंट करने के लिए तैयार हो गई है। मामले के तहत Apple को 95 मिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा। Apple पर आरोप था कि कंपनी Siri के माध्यम से बिना अनुमति के, यूजर्स की बातचीत सुनती है, और जिसके लिए उसने Siri को गुप्त तरीके से एक्टिवेट किया।
  • GoPro Hero 13 Black, Hero Action कैमरा होंगे 4 सितंबर को लॉन्च, जानें सबकुछ
    GoPro Hero 13 Black में 1,900mAh की बड़ी बैटरी मिले की जानकारी है। खासतौर पर Hero 12 Black में 1,720mAh का सेल है।
  • iPhone 16 का डिजाइन बदलेगा! फोन केस की लीक हुई फोटो से खुलासा
    नए कैमरा बटन के फंक्शन की बात करें तो इसमें लेफ्ट और राइट स्वाइप करने पर यह जूम करेगा, टैप करने पर यह फोकस करेगा और प्रेस करके दबाने पर रिकॉर्डिंग करना शुरू करेगा।
  • Paytm Payments Bank से फर्जीवाड़े की बू! एक पैन नंबर पर हजारों अकाउंट, हो सकती है जांच
    Paytm Payments Bank : मनी लॉन्ड्रिंग संबंधी चिंताओं और वॉलेट पेटीएम व पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बीच हुए सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की वजह से दिग्‍गज फ‍िनटेक कंपनी पर कार्रवाई की गई है।
  • iPhone 16 में होगा कैप्चर बटन! एक टच में खिंचेगी फोटो! जानें डिटेल्स
    कैप्चर बटन में कंपनी स्वाइप गेस्चर भी दे सकती है जिससे यूजर लेफ्ट-राइट स्वाइप भी कर सकेगा। साथ ही जूम इन और जूम आउट भी इससे किया जा सकेगा। 
  • ‘पार्ट टाइम जॉब’ के नाम पर फ्रॉड, केंद्र ने 100 से ज्‍यादा वेबसाइटों को ब्‍लॉक किया, जानें पूरा मामला
    वेबसाइटों को विदेश में बैठे लोग ऑपरेट कर रहे थे। इन्‍वेस्‍टमेंट के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारियों, महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा था, जबकि पार्ट टाइम जॉब के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी हो रही थी।
  • iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में होगा एक्शन बटन! मिलेंगे ये फीचर्स!
    रिपोर्ट कहती है कि एक्शन बटन को अगली सीरीज में और भी ज्यादा पावरफुल बनाया जाएगा।

Action - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »