iPhone 16 में होगा कैप्चर बटन! एक टच में खिंचेगी फोटो! जानें डिटेल्स

iPhone 15 में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल कैमरा, USB- C जैसे फीचर्स को पेश किया था।

iPhone 16 में होगा कैप्चर बटन! एक टच में खिंचेगी फोटो! जानें डिटेल्स

Photo Credit: X/LeaksApplePro

आईफोन 16 सीरीज के लिए कंपनी इस कैप्चर बटन के रूप में नया फीचर लेकर आने वाली है।

ख़ास बातें
  • कथित कैप्चर बटन फोन को हॉरिजॉन्टली पकड़ने पर फोटो खींच सकेगा।
  • साथ ही जूम इन और जूम आउट भी इससे किया जा सकेगा।
  • इस बटन में कंपनी स्वाइप गेस्चर भी दे सकती है।
विज्ञापन
iPhone 16 सीरीज के लॉन्च में अभी कई महीनों का वक्त बाकी है। iPhone 15 में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल कैमरा, USB- C जैसे फीचर्स को पेश किया। अब आईफोन 16 सीरीज को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आ रहा है जिसमें कहा गया है कि कंपनी फोन के अंदर एक डेडीकेटेड कैप्चर बटन दे सकती है। यानी की फोन के बटन ही कैमरा एक्टिवेट हो जाएगा और फोटो ले सकेगा। 

एपल अपने स्मार्टफोन्स हमेशा कुछ नया लेकर आती है। आईफोन 16 सीरीज के लिए भी कंपनी इस कैप्चर बटन के रूप में नया फीचर लेकर आने वाली है। द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, एपल का कथित कैप्चर बटन फोन को हॉरिजॉन्टली पकड़ने पर फोटो खींच सकेगा। साथ ही यह वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेगा। यह टच गेस्टर सपोर्ट के साथ आने वाला है जो कि प्रेशर के साथ भी रेस्पॉन्ड करेगा। इसका मतलब ये भी है कि फोन के इस कैप्चर बटन को हल्का प्रेस करने पर यह फोटो पर फोकस भी कर सकेगा। और उसके बाद थोड़ा ज्यादा प्रेस करने पर यह उस फोटो फ्रेम को कैप्चर कर लेगा। 

फोन पर मिलने वाले पावर बटन में एंड्रॉयड स्मार्टफोन अक्सर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आते हैं। कुछ मॉडल्स में इससे नोटिफिकेशन पुल डाउन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बात जब आईफोन 16 की हो रही है तो इस बटन में कंपनी स्वाइप गेस्चर भी दे सकती है जिससे यूजर लेफ्ट-राइट स्वाइप भी कर सकेगा। साथ ही जूम इन और जूम आउट भी इससे किया जा सकेगा। 

iPhone 16 को लेकर एक्शन बटन का जिक्र भी पिछली रिपोर्ट में किया जा चुका है। जिसके मुताबिक एक्शन बटन को इस सीरीज में और भी ज्यादा पावरफुल बनाया जाएगा। यानी कि इसमें कई और फीचर्स कंपनी जोड़ने वाली है। रोचक जानकारी ये है कि एक्शन बटन अभी तक मेकेनिकल स्विच के रूप में काम करता है। लेकिन अगली सीरीज में कंपनी इसे टच पैनल की तरह कैपेसिटिव बनाने जा रही है। नए एक्शन बटन को Atlas कोडनेम दिया गया है। इतना ही नहीं, एक्शन बटन मॉडल के अनुसार अलग-अलग साइज में भी दिया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »