• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • विदेशी नंबरों से अब नहीं आएगी वॉट्सऐप फ्रॉड कॉल! सरकार और कंपनी दोनों एक्‍शन में

विदेशी नंबरों से अब नहीं आएगी वॉट्सऐप फ्रॉड कॉल! सरकार और कंपनी दोनों एक्‍शन में

WhatsApp fraud calls : मंगलवार को यह जानकारी केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम में दी।

विदेशी नंबरों से अब नहीं आएगी वॉट्सऐप फ्रॉड कॉल! सरकार और कंपनी दोनों एक्‍शन में

वॉट्सऐप यूजर्स बीते कई दिनों से परेशानी झेल रहे हैं। लोगों को +1 (217), +62 या +232 जैसे शुरुआती अंकों वाले नंबरों से कॉल, मैसेज आ रहे हैं।

ख़ास बातें
  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने दी जानकारी
  • वॉट्सऐप करेगी स्‍पैम नंबर्स को डीरजिस्‍टर
  • सरकार ने की है वॉट्सऐप से बातचीत
विज्ञापन
वॉट्सऐप (Whatsapp) बड़ा एक्‍शन लेने जा रहा है। वह ऐसे सभी अकाउंट्स को ब्‍लॉक करेगा, जिनका इस्‍तेमाल फ्रॉड कॉल्‍स के लिए किया जा रहा है। मंगलवार को यह जानकारी केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम में दी। वॉट्सऐप यूजर्स बीते कई दिनों से परेशानी झेल रहे हैं। लोगों को +1 (217), +62 या +232 जैसे शुरुआती अंकों वाले नंबरों से कॉल, मैसेज आ रहे हैं। ज्‍यादातर मामलों में ऐसे नंबरों से आने वालीं कॉल्‍स का मकसद लोगों के साथ धोखाधड़ी करना होता है। हाल में सरकार तक भी शिकायतें पहुंची थीं कि वॉट्सऐप पर फ्रॉड कॉल्‍स की संख्‍या बढ़ गई है।    

बढ़ती शिकायतों को देखते हुए सरकार भी सक्र‍िय हो गई थी। हाल ही में IT के मिनिस्टर ऑफ स्टेट Rajeev Chandrasekhar ने बताया था कि उनकी मिनिस्ट्री अज्ञात इंटरनेशनल नंबर्स से आने वाली कॉल्स की समस्या पर वॉट्सऐप को नोटिस भेजेगी। उनका कहना था कि यूजर्स की सुरक्षा को पक्का करना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी है। 
 

मंगलवार को एक कार्यक्रम में मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि सरकार ने इस बारे में वॉट्सऐप से बात की है। यूजर्स की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंस्‍टेंट मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म उन नंबरों को डीरजिस्टर करने के लिए तैयार है, जिन नंबरों से फ्रॉड किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी बताया कि ऐसे नंबरों को हटाने के लिए वह टेलीग्राम समेत दूसरे  मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्‍स से भी बात कर रही है। 

पिछले कुछ दिनों में देश में वॉट्सऐप यूजर्स को इंटरनेशनल स्पैम कॉल्स मिल रही हैं। बहुत से यूजर्स ने इसे लेकर ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिकायत की थी। Unacadmey के को-फाउंडर गौरव मुंजाल ने भी ट्वीट करते हुए कहा था कि वॉट्सऐप पर यह क्या हो रहा है, इतना ज्यादा स्पैम। वहीं, वॉट्सऐप ने अपने बयान में कहा है कि हम यूजर्स सेफ्टी के लिए के लिए वॉट्सऐप के कमिटमेंट की मंत्री की स्वीकृति के लिए आभारी हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »