• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Israel Hamas War : एलन मस्‍क की कंपनी का हमास पर एक्‍शन! 100 से ज्‍यादा ‘एक्‍स’ अकाउंट्स बंद

Israel-Hamas War : एलन मस्‍क की कंपनी का हमास पर एक्‍शन! 100 से ज्‍यादा ‘एक्‍स’ अकाउंट्स बंद

Elon Musk on Hamas : एक्‍स की CEO लिंडा याकारिनो ने यह बात कन्‍फर्म की है कि इजरायल-हमास युद्ध के बाद सैकड़ों अकाउंट को बंद किया गया है और कई अकाउंट्स के कंटेंट को ब्‍लॉक किया गया है।

Israel-Hamas War : एलन मस्‍क की कंपनी का हमास पर एक्‍शन! 100 से ज्‍यादा ‘एक्‍स’ अकाउंट्स बंद

ये हैंडल्‍स हमास से जुड़े थे और गलत जानकारियां फैला रहे थे।

ख़ास बातें
  • एक्‍स ने कई अकाउंट्स को सस्‍पेंड किया
  • ये सभी हमास समर्थित अकाउंट्स थे
  • हमास को एक आतंकी संगठन कहा जाता है
विज्ञापन
Israel-Hamas War : इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध को अब एक हफ्ता पूरा होने जा रहा है। अबतक करीब 3 हजार लोग इस युद्ध में अपनी जान गंवा चुके हैं। इसकी शुरुआत हमास के इजरायल पर हमले से हुई। हमास के आतंकियों ने इजरायल में घुसकर मासूम बच्‍चों, बुजुर्गों और महिलाओं की बेरहमी से हत्‍या कर दी। जवाबी कार्रवाई में इजरायल के हमास के मुख्‍य अड्डे ‘गाजा पट्टी' को बमों और मिसाइलों के हमले से पाट दिया है। दोनों तरफ आम लोग जान गंवा रहे हैं। इस बीच, हमास को इस युद्ध का शिकार दिखाने और उसके पक्ष में माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे लोगों पर एलन मस्‍क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) ने बड़ा एक्‍शन लिया है।  

एक्‍स ने हमास से संबंधित 100 से ज्‍यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी को यूरोपियन यूनियन की ओर से इस बारे में चेताया गया था। एक्‍स की CEO लिंडा याकारिनो ने यह बात कन्‍फर्म की है कि इजरायल-हमास युद्ध के बाद सैकड़ों अकाउंट को बंद किया गया है और कई अकाउंट्स के कंटेंट को ब्‍लॉक किया गया है। ये हैंडल्‍स हमास से जुड़े थे और गलत जानकारियां फैला रहे थे। 

एक पोस्‍ट में एक्स की CEO लिंडा याकारिनो ने लिखा कि हमास के इजरायल पर किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में हमने रिसोर्सेज को रिडिस्‍ट्रीब्‍यूट किया है और इंटरनल टीम्‍स पर फ‍िर से फोकस किया है, जो इस स्थिति से निपटने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। 
 

गौरतलब है कि इजरायल पर हमले के बाद एक्स पर कई फोटोज और वीडियोज को वायरल किया गया था। इनमें कुछ बेहद आपत्तिजनक थे। कई वीडियोज में आतंकी लोगों की हत्‍या करते हुए दिख रहे थे। यूरोपियन यूनियन की ओर से ऐसे वीडियो शेयर करने वाले अकाउंट्स पर सख्‍त एक्‍शन लेने को कहा गया था। इस चेतावनी के बाद एक्‍स की ओर से फौरन कदम उठाया गया। कदम नहीं उठाने पर एक्‍स पर जुर्माना या बैन लगाया जा सकता था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  2. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  3. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  4. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  6. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  8. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  9. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »