Google Photos पर जाकर आप आसानी से अपनी फोटो को खोज सकते हैं।
Photo Credit: Unsplash/Jakob Owens
आज के समय में स्मार्टफोन किसी कैमरा से कम काम नहीं करते हैं। अब ऐसे में स्मार्टफोन में बहुत सारी फोटो भी रहती हैं। अगर अचानक कोई फोटो या वीडियो खोजनी पड़े तो उसमें बहुत समय लग जाता है। वहीं अगर आपको तुरंत किसी फोटो की जरूरत है या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करना चाहत रहे हैं तो ऐसे में पूरी गैलरी चेक करनी पड़ जाती है। मगर आप आपको इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक आसान ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप अपने फोन में मौजूद फोटो को आसानी से मिनटों में सर्च कर पाएंगे। आइए फोटो खोजने की इस ट्रिक के बारे में स्टेप बाय स्टेप विस्तार से जानते हैं।
जब भी आपने कोई जरूरी फोटो को फोन के कैमरा से क्लिक की है या कोई स्क्रीन शॉट कैप्चर किया है या फिर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपको कोई फोटो भेजी गई है तो आप इस फोटो को गूगल फोटो में उसके नाम के साथ सेव कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको Google Photos पर जाना है और फिर उस फोटो पर जाना है जो भी आपने हाल ही में क्लिक की है। उस फोटो पर क्लिक करने के बाद आपको उसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करना है। जब आप नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करेंगे तो फोन की डिस्प्ले पर नए ऑप्शन खुलकर सामने आएंगे।
अब आपको यहां पर Add a caption... पर क्लिक करना है और उस फोटो को कोई नाम दे देना है।
फोटो पर कोई नाम लिखने के बाद उसे स्वाइप करके वापिस जाना है और फोटो ऑटोमैटिक उस नाम के साथ सेव हो जाएगी।
अब आपको गूगल फोटोज में नीचे दाईं ओर जाकर सर्च पर क्लिक करना है।
जब आप सर्च पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद नया विकल्प खुलेगा। यहां पर आपको उस फोटो का नाम टाइप करके सर्च करना है।
इसके बाद आपको फोन की स्क्रीन पर उस नाम के साथ सेव किया गया फोटो सामने आ जाएगा। इस ट्रिक के साथ आपको हर बार पूरी गैलरी को जाकर चेक करने की जरूरत नहीं, बल्कि गूगल फोटोज में जाकर उस फोटो के बारे में खोजने पर विकल्प सामने आएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील