• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Fast X बनी इस वर्ष भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली पहली हॉलीवुड मूवी

Fast X बनी इस वर्ष भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली पहली हॉलीवुड मूवी

इंटरनेशनल लेवल पर Fast X का प्रदर्शन अच्छा रहा है और इसने रिलीज के कुछ सप्ताह में ही लगभग 51.56 करोड़ डॉलर (लगभग 4,266 करोड़ रुपये) हासिल किए हैं

Fast X बनी इस वर्ष भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली पहली हॉलीवुड मूवी

इसका मुकाबला डिज्नी की Little Mermaid से है

ख़ास बातें
  • इस मूवी को 19 मई को रिलीज किया गया था
  • इंटरनेशनल लेवल पर यह इस वर्ष की तीसरी सबसे बड़ी मूवी बन चुकी है
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता बढ़ी है
विज्ञापन
एक्शन से भरपूर Fast X इस वर्ष भारत में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हॉलीवुड मूवी बन गई है। इसकी प्रोड्यूसर Universal Pictures ने बताया है कि इसने रिलीज के बाद 11 दिनों में लगभग 12.6 लाख डॉलर (लगभग 105 करोड़ रुपये) का कलेक्शन हासिल किया है। इस मूवी को 19 मई को रिलीज किया गया था। 

इंटरनेशनल लेवल पर Fast X ने 51.56 करोड़ डॉलर (लगभग 4,266 करोड़ रुपये) हासिल किए हैं। यह इस वर्ष की तीसरी सबसे बड़ी मूवी बन चुकी है। इससे पहले Super Mario Bros और Guardians of the Galaxy वॉल्यूम 3 हैं। नई फास्ट एंड फ्यूरियस मूवी को अमेरिका और कनाडा के बाहर 40.2 करोड़ डॉलर (लगभग 3,327 करोड़ रुपये) का कलेक्शन मिला है। नॉर्थ अमेरिका में इसने 11.35 करोड़ डॉलर (लगभग 939 करोड़ रुपये) कमाए हैं। इस मूवी का मुकाबला डिज्नी की Little Mermaid से है जिसे पिछले शुक्रवार को रिलीज के बाद से इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर केवल 18.58 करोड़ डॉलर (लगभग 1,537 करोड़ रुपये) का कलेक्शन मिला है। 

एनालिस्ट्स का कहना है कि Little Mermaid के लिए शुरुआती वीकएंड बहुत अच्छा नहीं रहा है। Fast X ने शुरुआती वीकएंड से अच्छा प्रदर्शन किया था। यह मूवी Dominic Toretto (Vin Diesel) के शहर में नए दुश्मन Dante Reyes (Jason Momoa) से टकराने की कहानी दिखाती है। इसमें भरपूर एक्शन के साथ ही मंझे हुए एक्टर्स की दमदार एक्टिंग भी है। इस मूवी में जॉन सिना ने Jakob Toretto के तौर पर वापसी की है। पिछले महीने CinemaCon इवेंट के दौरान Vin Diesel ने बताया था कि Fast X पार्ट 2 को दो वर्ष बाद रिलीज किया जा सकता है। 

एक वेबसाइट ने फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म के सभी 10 पार्ट को देखने के लिए भुगतान करने की पेशकश की थी। इसका उद्देश्य इस सीरीज फिल्मों में होने वाली प्रत्येक कार दुर्घटना से नुकसान को ट्रैक करना है। FinanceBuzz वेबसाइट एक इंफॉर्मेशनल साइट है, जो भुगतान के बदले टिप्स और सुझाव देती है और यह फिल्में देखने के इच्छुक लोगों को 1,000 डॉलर (करीब 82,000 रुपये) देने की पेशकश कर रही है। वेबसाइट के अनुसार, विन डीजल अभिनीत एक्शन फ्रैंचाइजी Fast and Furious की सभी 10 फिल्मों को देखने के लिए ये रिवॉर्ड दिया जा रहा है। इसके पीछे का उद्देश्य इन फिल्मों में दिखाई गई कार दुर्घटना से होने वाले नुकसान को ट्रैक करना है। इस प्रतियोगिता के विजेता को प्रत्येक कार दुर्घटना को गहराई से समझना होगा और यह बताना होगा कि इससे कितना नुकसान हुआ। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »