Facebook ने भारत में यूजर्स की शिकायतों में से 45 प्रतिशत पर लिया एक्शन

फेसबुक ने लगभग 3.8 करोड़ कंटेंट पर अपनी ओर से कार्रवाई की है क्योंकि इनमें कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा था

Facebook ने भारत में यूजर्स की शिकायतों में से 45 प्रतिशत पर लिया एक्शन

फेसबुक और इंस्टाग्राम का मालिकाना हक अमेरिकी कंपनी Meta के पास है

ख़ास बातें
  • Instagram के यूजर्स की शिकायतों में से लगभग 64 प्रतिशत पर एक्शन हुआ है
  • फेसबुक ने लगभग 3.8 करोड़ कंटेंट पीस पर अपनी ओर से कार्रवाई की है
  • यूजर्स की ओर से फेसबुक को कुल 7,193 शिकायतें मिली थी
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट Facebook ने भारत में मार्च में यूजर्स की ओर से मिली शिकायतों में से लगभग 45 प्रतिशत पर एक्शन लिया है। इसके अलावा Instagram के यूजर्स की शिकायतों में से लगभग 64 प्रतिशत पर एक्शन हुआ है। फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों का मालिकाना हक अमेरिकी कंपनी Meta के पास है।  

Meta की भारत के लिए मासिक रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक ने यूजर्स के एकाउंट के हैक होने की शिकायतों में से लगभग 8 प्रतिशत, अनुचित और गलत कंटेंट की शिकायतों में से 22 प्रतिशत और डराने या उत्पीड़न के मामलों में लगभग 23 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई की है। यूजर्स की नग्नता या कुछ नग्नता या अश्लील कंटेंट दिखाने के दावे वाली शिकायतों में से एक-चौथाई से कम पर कार्रवाई हुई है। फेसबुक को कुल 7,193 शिकायतें मिली थी और इसने यूजर्स को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए 1,903 मामलों में टूल्स उपलब्ध कराए हैं। 

इसके अलावा फेसबुक ने लगभग 3.8 करोड़ कंटेंट पीस पर अपनी ओर से कार्रवाई की है क्योंकि इनमें कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया जा रहा था। फेसबुक की ओर से कार्रवाई वाली टॉप तीन कैटेगरी में स्पैम कंटेंट, नग्नता या अश्लील कंटेंट  और हिंसक और ग्राफिक कंटेंट शामिल थे। इंस्टाग्राम को मार्च में यूजर्स से 9,226 शिकायतें मिली थी और इनमें से 5,936 पर एक्शन लिया गया है। कंपनी ने 4,280 मामलों में यूजर्स की समस्याओं के समाधान के लिए टूल्स उपलब्ध कराए हैं। 

मैसेजिंग के लिए लोकप्रिय WhatsApp ने भारत में मार्च में 47 लाख से अधिक एकाउंट्स को बैन किया है। यह फरवरी में बैन किए गए एकाउंट्स से अधिक संख्या है। वॉट्सऐप ने मार्च में ग्रिवांस अपीलेट कमेटी (GAC) से मिले तीन ऑर्डर्स का पालन किया है। वॉट्सऐप ने फरवरी में 45 लाख से अधिक एकाउंट्स पर रोक लगाई थी। हाल ही में बनाई गई GAC से मार्च में मिले तीन ऑर्डर्स का इसने पालन किया है। हालांकि, वॉट्सऐप ने इन ऑर्डर्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। इसकी मासिक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में यूजर्स की ओर से मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी होती है। इसके साथ ही वॉट्सऐप के प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न से निपटने के लिए की गई कार्रवाई का भी विवरण दिया जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tech, Report, Facebook, Users, Market, Guidelines, Action, Meta, Demand, Instagram, Policy
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »