Vivo V60 Lite 4G (2026) लॉन्च कर दिया गया है। फोन में Snapdragon 6s Gen 2 चिप, 6,500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP Sony IMX882 कैमरा दिया गया है।
Photo Credit: Vivo
6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है Vivo V60 Lite 4G (2026) की खासियत
Vivo V60 Lite 4G का 2026 वेरिएंट लॉन्च किया गया है। Vivo ने पिछले साल V60 Lite के 5G वर्जन को लॉन्च किया था। जैसा कि पूरे नाम से पता चलता है, नया Vivo स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है और Snapdragon 6s Gen 2 SoC से लैस है। इसमें 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। नया Vivo फोन डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 है और एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। नीचे हम इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
Vivo V60 Lite 4G (2026) की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फोन को पनामा वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Vivo V60 Lite 4G (2026) में 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन Qualcomm के Snapdragon 6s Gen 2 SoC से लैस आता है। बता दें कि Vivo V60 Lite 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया है। फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।
Vivo V60 Lite 4G के डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, BeiDou, OTG और USB Type-C पोर्ट के ऑप्शन हैं। इसमें ई-कम्पास, डिस्टेंस सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर और गायरोस्कोप दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। Vivo V60 Lite 4G की 6,500mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन का साइज 163.77 × 76.28 × 7.59mm और वजन लगभग 194 ग्राम है। फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटेड बिल्ड लेकर आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर के छोड़ फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स Vivo V60 Lite 5G के साथ मेल खाते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च