Samsung Galaxy A07 5G को भारत में फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस स्मार्टफोन का 4G वर्जन पेश किया गया था
इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। Samsung Galaxy A07 5G में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। हाल ही में इस स्मार्टफोन को थाईलैंड में पेश किया गया था।
सैमसंग ने बताया है कि Samsung Galaxy A07 5G को भारत में फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में Samsung Galaxy A07 4G को पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन अफोर्डेबल सेगमेंट में होगा। Samsung Galaxy A07 5G में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
हाल ही में टिप्सटर Abhishek Yadav ने इस स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया था। Samsung Galaxy A07 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 6 GB + 128 GB के वेरिएंट का 17,999 रुपये हो सकता है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6.7-इंच PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है जो HD+ रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
डुअल SIM वाले Samsung Galaxy A07 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A07 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Samsung Galaxy A07 5G की 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लिए छह Android अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट देने की जानकारी दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार