अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
Xiaomi ने Mijia Gas Stove 3C 5200W लॉन्च किया है, जो हाई हीट आउटपुट और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें डुअल-बर्नर सेटअप दिया गया है, जिसमें हर बर्नर 5.2kW तक पावर सपोर्ट करता है। यह गैस स्टोव Mi Home ऐप से कनेक्ट होता है, जिससे यूजर्स को अलर्ट और कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं। इसमें फ्लेमआउट प्रोटेक्शन, 6-लेयर एक्सप्लोजन-प्रूफ ग्लास और आसान क्लीनिंग के लिए रिमूवेबल डिजाइन दिया गया है। इसकी कीमत 899 युआन रखी गई है, जबकि शुरुआती ऑफर में यह सस्ता मिलेगा।