चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर OnePlus Ace 6 की मॉडल नंबर - PLQ110 के साथ लिस्टिंग हुई है
इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus Ace 6 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus 15 को भी लाया जा सकता है। चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर OnePlus Ace 6 की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है।
चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर OnePlus Ace 6 की मॉडल नंबर - PLQ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह स्मार्टफोन 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने OnePlus Ace 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में 1.5K BOE फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। OnePlus Ace 6 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। OnePlus Ace 6 में 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 7,800 mAh की बैटरी हो सकती है। भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को OnePlus 15R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 15 को भी इस स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। OnePlus 15 के इंटरनेशनल वेरिएंट को सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, NFC और Wi-Fi के विकल्प होंगे। इस महीने OnePlus 15 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। अगले महीने इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15 के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। OnePlus 15 को तीन कलर्स - Dune, Mist Purple और Absolute Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके Dune कलर वाले वेरिएंट का भार लगभग 211 ग्राम और बाकी दो कलर्स वाले वेरिएंट्स का लगभग 215 ग्राम का हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन