Samsung Galaxy A57 5G में मिल सकता है Exynos 1680 चिपसेट, 3C साइट पर हुई लिस्टिंग

चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर Samsung Galaxy A57 5G की मॉडल नंबर - SM-A5760 के साथ लिस्टिंग हुई है

Samsung Galaxy A57 5G में मिल सकता है Exynos 1680 चिपसेट, 3C साइट पर हुई लिस्टिंग

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है
  • यह चार्जिंग स्पीड सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S25 की तुलना में भी अधिक है
  • इस स्मार्टफोन में Exynos 1680 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A57 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। कंपनी की Galaxy A- सीरीज का यह स्मार्टफोन मिड-रेंज में लाया जा सकता है। 

चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर Samsung Galaxy A57 5G की मॉडल नंबर - SM-A5760 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। यह चार्जिंग स्पीड सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S25 की तुलना में भी ज्यादा है। हाल ही में 3C पर कंपनी के Galaxy S26 और Galaxy S26 Pro की 25 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ लिस्टिंग हुई थी। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी के Exynos 1680 का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, Samsung Galaxy A57 5G में Galaxy AI के बहुत से फीचर्स भी नहीं मिल सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में Bluetooth SIG साइट पर Samsung Galaxy A57 5G को मॉडल नंबर - S6568 के साथ देखा गया था। इससे इस स्मार्टफोन में Exynos 1680 होने का पता चला था। सैमसंग के टेस्ट सर्वर और IMEI डेटाबेस पर भी यह स्मार्टफोन दिखा है। 

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Exynos 1580 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम लाइटग्रे, ऑसम ऑलिव और ऑसम पिंक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। Samsung Galaxy A56 5G में  5,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »