इस स्मार्टफोन को दो वर्जन में लाया जा सकता है। इसमें से एक वर्जन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर मिल सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Xiaomi 17 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Xiaomi 17 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में नई Leica कोटिंग हो सकती है। इससे कैमरा रिफ्लेक्शंस को न्यूनतम किया जा सकेगा। इस महीने Xiaomi 17 Ultra को चीन में पेश किया जा सकता है। यह Xiaomi 15 Ultra की जगह ले सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई थी। Xiaomi 17 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन को दो वर्जन में लाया जा सकता है। इसमें से एक वर्जन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर मिल सकता है। इस फीचर से बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे। चीन की 3C साइट पर Xiaomi 17 Ultra का स्टैंडर्ड वेरिएंट मॉडल नंबर - 2512BPNDAC के साथ लिस्ट हुआ है और सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वेरिएंट का मॉडल नंबर - 25128PNA1C है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को सैटेलाइट कनेक्टिविटी के फीचर के बिना लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra में 6.85 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है।
हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग शुरू हो गई है। चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल है। Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच और Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच का डिस्प्ले है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स