Redmi Turbo 5 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की जंबो बैटरी

Redmi Turbo 5 Pro में MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Redmi Turbo 4 Pro में Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था

Redmi Turbo 5 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की जंबो बैटरी

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में 1.5 LTPS फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Redmi Turbo 5 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro शामिल हो सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी Redmi K90 सीरीज में Redmi K90 Pro के बजाय Redmi K90 Pro Max को पेश किया था। आगामी Redmi Turbo 5 सीरीज में भी Pro वेरिएंट को Redmi Turbo 5 Pro Max के तौर पर लाया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi Turbo 5 Pro में MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Redmi Turbo 4 Pro में Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। आगामी स्मार्टफोन में 1.5 LTPS फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। Redmi Turbo 5 Pro की स्क्रीन राउंडेड कॉर्नर्स के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में मेटल के मिड-फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Turbo 5 Pro में लगभग 9,000 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट की चीन में 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस सीरीज के Redmi Turbo 5 Pro के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया  जा सकता है। 

इस सीरीज के Redmi Turbo 5 में 6.5 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिल सकती है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Redmi Turbo 4 में 6,550 mAh की बैटरी है। आगामी स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। Redmi Turbo 4 में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »