Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकती है 33 प्रतिशत फास्ट चार्जिंग

सैमसंग के Galaxy S26 Ultra में Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्क्रीन के व्युइंग एंगल को एडजस्ट किया जा सकेगा

Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकती है 33 प्रतिशत फास्ट चार्जिंग

इस स्मार्टफोन में Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में पिछले वर्जन से 33 प्रतिशत फास्ट चार्जिंग हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इसमें Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S26 Ultra को यह कंपनी के Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। आगामी स्मार्टफोन में पिछले वर्जन की तुलना में 33 प्रतिशत फास्ट चार्जिंग हो सकती है। 

टिप्सटर PhoneArt (@UniverseIce) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग के Galaxy S26 Ultra में 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर  Galaxy S26 Ultra (SM-S9480), Galaxy S26 (SM-S9420) और Galaxy S26 Pro (SM-S9470) को देखा गया था। हालांकि, इस लिस्टिंग से Galaxy S26 Ultra में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिला था। अगर इस टिप्सटर के दावे पर विश्वास किया जाए तो Galaxy S26 Ultra में फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। 

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो इसके पिछले वर्जन के समान है। हाल ही में इस टिप्सटर ने बताया था कि Galaxy S26 Ultra में 12 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा 10 मेगापिक्सल में क्रॉप किया और 1/3.94 सेंसर और 1..0 µm पिक्सल्स के साथ हो सकता है। यह Galaxy S25 Ultra के 12 मेगापिक्सल के Sony IMX754 सेंसर से कम रिजॉल्यूशन है। इस कैमरा को भी 10 मेगापिक्सल में क्रॉप किया गया है और यह 1/3.52 सेंसर और 1.12 µm पिक्सल्स के साथ है। हालांकि, यह अंतर देखने में कम है लेकिन इससे लाइट कैप्चर करने की क्षमता पर असर हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है। सैमसंग के Galaxy S26 Ultra में Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्क्रीन के व्युइंग एंगल को एडजस्ट किया जा सकेगा। इससे निकट खड़े व्यक्तियों के लिए स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखना मुश्किल होगा। Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी पर कंपनी पहले से कार्य कर रही है। इसका बड़े स्तर पर इस्तेमाल Samsung Galaxy S26 Ultra के साथ किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी का कंपनी के आगामी Galaxy Fold और Galaxy Flip मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सैमसंग का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी जल्द लॉन्च हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »