US Federal Communications Commission (FCC) और IMEI डेटाबेस पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2512BPNDAG के साथ लिस्टिंग हुई है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। यह हाल ही में चीन में लॉन्च की गई Xiaomi 17 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि US Federal Communications Commission (FCC) और IMEI डेटाबेस पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2512BPNDAG के साथ लिस्टिंग हुई है। Xiaomi 17 Ultra में 6.8 इंच 2K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चल सकता है। यह Xiaomi 15 Ultra की जगह ले सकता है।
इस स्मार्टफोन को 26 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसका शुरुआती प्राइस Xiaomi 15 Ultra के समान CNY 6,499 (लगभग 83,000 रुपये) का हो सकता है। इससे पहले Xiaomi 17 Ultra की चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग शुरू हो गई है। Xiaomi 17 में 6.3 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
चीन में Xiaomi 17 Ultra को दो वर्जन में लाया जा सकता है। इसमें से एक वर्जन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर मिल सकता है। इस फीचर से बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे। चीन की 3C साइट पर Xiaomi 17 Ultra का स्टैंडर्ड वेरिएंट मॉडल नंबर - 2512BPNDAC के साथ लिस्ट हुआ है और सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वेरिएंट का मॉडल नंबर - 25128PNA1C है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को सैटेलाइट कनेक्टिविटी के फीचर के बिना लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस