Xiaomi 16 सीरीज लॉन्च से पहले यहां आई नजर, मिलेगा 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 16 सीरीज पर काम कर रहा है।

Xiaomi 16 सीरीज लॉन्च से पहले यहां आई नजर, मिलेगा 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 16 सीरीज पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi 16 सीरीज को चीन में 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।
  • Xiaomi 16 सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 16 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसमें तीन मॉडल जैसे कि Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro और एक नया फोन Xiaomi 16 Pro Mini शामिल होने की उम्मीद है। तीनों स्मार्टफोन को चीन में 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जिससे पता चला है कि सितंबर के आखिर में लॉन्च होने की संभावना है। यहां हम आपको Xiaomi 16 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 16 सीरीज की खासियतें

चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस में 25113PN0EC और 25098PN5AC की नई लिस्टिंग हैं। ये मॉडल नंबर कथित तौर पर Xiaomi 16 और 16 Pro के हैं। डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि 2509FPN0BC मॉडल नंबर वाले एक अन्य डिवाइस को भी 3C अथॉरिटी से सर्टिफिकेशन मिला है, लेकिन यह अभी तक डेटाबेस में नजर नहीं आया है। यह फोन कथित Xiaomi 16 Pro Mini हो सकता है। इन सभी फोन को MDY-18-EW चार्जर के साथ लिस्ट किया गया है। पावर ब्रिक कई आउटपुट मोड का सपोर्ट करती हैं, जिसकी अधिकतम कैपेसिटी 20V 5A (100W) है। इससे यह कंफर्म होता है कि पूरी सीरीज में साइज या वेरिएंट को ध्यान दिए बिना 100W फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड होगी।

Xiaomi 16 सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। Xiaomi 16 में 6.3 इंच की डिस्प्ले और लो बेजल मिल सकते हैं, जबकि 16 Pro में 6.3 इंच और 6.8 इंच दोनों मॉडल मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो स्टैंडर्ड एडिशन में OV50Q प्राइमरी सेंसर और टेलीफोटो कैमरा होगा। जबकि 16 Pro और 16 Pro Max में बेहतर जूम के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो के साथ एक बड़ा स्मार्टसेंस सेंसर हो सकता है।

लीक से पता चला है कि Xiaomi 16 में करीब 7000mAh और Pro Max में 7500mAh की बैटरी मिलेगी। ये स्मार्टफोन 23 से 25 सितंबर तक होने वाले क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन समिट के बाद लॉन्च होने की उम्मीद है, जो पहले चीन में उपलब्ध होगा और उसके बाद ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro Xiaomi 16 Pro Mini, 3C
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »