मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TrueCaller जैसे ऐप्स की नहीं होगी जरूरत

TRAI ने बताया है कि प्रत्येक एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर को सब्सक्राइबर के नाम और उसके टेलीकॉम नंबर से जुड़ा कॉलिंग नेम डेटाबेस (CNAM) तैयार करने के साथ ही उसे ऑपरेट करना होगा

मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TrueCaller जैसे ऐप्स की नहीं होगी जरूरत

इससे अनचाही स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने में आसानी होगी

ख़ास बातें
  • यह सर्विस सभी टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स के लिए डिफॉल्ट तौर पर लागू की जाएगी
  • इससे TrueCaller जैसी किसी थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन की जरूरत नहीं होगी
  • DoT ने इस सर्विस के लिए चुनिंदा शहरों में ट्रायल किया है
विज्ञापन

देश में जल्द ही मोबाइल पर कॉल आने पर कॉलर का नाम भी दिखेगा। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के एक प्रपोजल को मंजूर किया है जिससे रिसीवर के फोन पर कॉलर का नाम दिखाने को जरूरी किया गया है। इस फीचर को कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) कहा जाएगा। इस फीचर के लिए SIM रजिस्टेशन के दौरान वेरिफाई की गई कॉलर की जानकारी का इस्तेमाल किया जाएगा। 

TRAI ने बताया है कि देश में CNAP सर्विस को सभी टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स के लिए डिफॉल्ट तौर पर लागू किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहता तो इसके लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को निवेदन दिया जा सकता है। इस फीचर के लागू होने के बाद किसी व्यक्ति को कॉल किए जाने पर मोबाइल पर कॉलर का नाम दिखाई देगा। इस सर्विस के लिए TrueCaller जैसी किसी थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन की जरूरत नहीं होगी। इससे जिस व्यक्ति को कॉल किया गया है वह इसे रिसीव करने को लेकर जानकारी के साथ फैसला कर सकेगा। TRAI ने बताया है कि इससे अनचाही स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने में आसानी होगी। 

टेलीकॉम नेटवर्क्स पर अभी इनकमिंग कॉल्स के दौरान कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन (CLI) के तौर पर सिर्फ मोबाइल/लैंडलाइन नंबर्स दिखाई देते हैं। TRAI ने बताया है कि प्रत्येक एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर को सब्सक्राइबर के नाम और उसके टेलीकॉम नंबर से जुड़ा कॉलिंग नेम डेटाबेस (CNAM) तैयार करने के साथ ही उसे ऑपरेट करना होगा। किसी फोन कॉल के प्राप्त होने पर टर्मिनेट होने वाले एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर की ओर से कॉल के शुरुआती एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर को तय करने के लिए उसके लोकल नंबर पोर्टेबिलिटी डेटाबेस (LNPD) पर क्वेरी भेजी जाएगी। 

DoT ने इस सर्विस के लिए चुनिंदा शहरों में टेलीकॉम ऑपरेटर्स के 4G और 5G नेटवर्क्स पर ट्रायल किया गया है। यह ट्रायल सर्किट-स्विच्ड और पैकेट-स्विच्ड दोनों नेटवर्क्स के लिए किया जाना था। हालांकि, कुछ तकनीकी मुद्दों की वजह से यह ट्रायल केवल पैकेट-स्विच्ड नेटवर्क्स के लिए किया गया है। हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत आने वाले इंडियन सायबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने eSIM से जुड़े फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की थी। I4C ने बताया था कि इसमें स्कैमर्स पहले अपने शिकार को कॉल करते हैं और फिर उनके फोन पर eSIM के एक्टिवेशन का लिंक भेजा जाता है। इस लिंक को क्लिक करने पर पीड़ित के फिजिकल SIM को eSIM में बदलने की रिक्वेस्ट को ऑटोमैटिक तरीके से स्वीकार कर लिया जाता है। इसके बाद पीड़ित का फिजिकल SIM बंद हो जाता है और उसे अपने फोन पर मैसेज नहीं मिलते। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »