कंपनी की ओर से कुल शिपमेंट्स का 18% हासिल करने का दावा किया गया है जबकि Apple यहां 17% शेयर के साथ दूसरे नम्बर पर है।
Photo Credit: Vectorstock
Xiaomi ग्लोबल लेवल पर वियरेबल्स की टॉप कंपनी बन गई है।
Xiaomi ग्लोबल लेवल पर वियरेबल्स की टॉप कंपनी बन गई है। ब्रांड इससे पहले कई सालों तक टॉप पोजीशन से बाहर रही। अब नई डेटा रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि ग्लोबल वियरेबल मार्केट में शाओमी फिर से शीर्ष स्थान पर लौट आई है। 2025 में कंपनी की 20 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स की शिपमेंट हुई। यह ईयर ओवर ईयर 6% की ग्रोथ है। इसने Apple और Huawei को पीछे छोड़ दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं नए आंकड़े क्या कहते हैं।
स्मार्ट वियरेबल्स में Xiaomi ने एक बार फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। 5 साल तक नम्बर 1 के तमगे से दूर रहने के बाद कंपनी Apple और Huawei को हराकर सबसे पहले स्थान पर आ गई है। Omdia की ओर से नई डेटा रिपोर्ट जारी की गई है। कंपनी 200 मिलियन शिपमेंट्स पिछले साल यानी 2025 में पूरी कीं। यह कंपनी की 6% बढ़ोत्तरी थी। कंपनी की ओर से कुल शिपमेंट्स का 18% हासिल करने का दावा किया गया है जबकि Apple यहां 17% शेयर के साथ दूसरे नम्बर पर है। वहीं, Huawei यहां 16% शिपमेंट्स शेयर के साथ तीसरे स्थान पर आती है। हालांकि मार्जिन बहुत पतला है लेकिन कंपनी ऑफिशियली पहले नम्बर पर काबिज हो गई है।
Samsung और Garmin जैसे ब्रांड्स टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे। Samsung की ओर से जहां 9% शिपमेंट्स हासिल की गईं, वहीं Garmin ने 5% शिपमेंट्स हासिल कीं। ओम्डिया की रिसर्च मैनेजर सिंथिया चेन के अनुसार, अब मुकाबला सीधा नहीं रहा है, इसका केंद्र बिंदु बदल गया है। वियरेबल डिवाइस अब सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करते कि किसके पास सबसे अच्छा डिस्प्ले, सबसे ज़्यादा सेंसर या सबसे लंबी बैटरी लाइफ है। अब यह इकोसिस्टम की मजबूती पर निर्भर करता है। डिवाइसेज जैसे फोन, टैबलेट, कार, स्मार्ट होम के बीच जितना बेहतर तालमेल होगा, यूजर बेस उतना ही मज़बूत होता जाएगा।
Xiaomi की वापसी किसी एक प्रोडक्ट की सफलता नहीं कही जा रही है। कंपनी की उपलब्धि के पीछे व्यापक प्रोडक्ट सीरीज का हाथ है। अफॉर्डेबल सेग्मेंट में इसकी Mi Band सीरीज की बिक्री लगातार बढ़ रही है, वहीं एंट्री-लेवल स्मार्टवॉच प्रीमियम सेग्मेंट में बहुत अधिक प्रवेश किए बिना एवरेज सैलिंग प्राइस बढ़ाने में मदद कर रही हैं। हेल्थ ट्रैकिंग अब सिर्फ स्टेप्स काउंटिंग, या हार्ट रेट जैसी बेसिक फीचर्स के नाम पर नहीं चलती है, इसमें कहीं ज्यादा एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स एक स्टैंडर्ड बन चुके हैं जिसमें 24 घंटे हेल्थ ट्रैकिंग शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे