OnePlus Nord CE5 पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 1250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
OnePlus Nord CE5 में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले है।
OnePlus Nord CE5 फोन कंपनी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्ट में आता है जिसे अब डिस्काउंटेड प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन आमतौर पर 29 हजार रुपये के करीब की कीमत पर लिस्ट होता है। लेकिन Amazon पर फोन को छूट के साथ खरीदने का मौका है। OnePlus Nord CE5 एक 5G फोन है जिसमें 7100mAh की विशाल बैटरी मिलती है। मिडरेंज में यह एक दमदार डिवाइस है जो आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आता है। फोन में 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके साथ कंपनी ने बैंक ऑफर भी दिया है। आइए जानते हैं OnePlus Nord CE5 बेस्ट स्मार्टफोन डील के बारे में।
OnePlus Nord CE5 को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 28,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Amazon ने फोन को 14% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 24,998 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 4000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।
OnePlus Nord CE5 पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 1250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल मिलाकर 5200 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord CE5 में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में कंपनी ने 12 जीबी तक रैम दी है और 256 जीबी स्टोरेज दी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें OIS सपोर्ट भी मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 7,100mAh (non-removable) बैटरी मिलती है। साथ में 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कंपनी ने दिया है। खास बात यह भी कि कंपनी बॉक्स के साथ चार्जर भी देती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?