BSNL के 1 साल की वैधता वाले प्लान की टक्कर Jio, Airtel और Vodafone Idea से हो रही है।
Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea vs BSNL
हर महीने के रिचार्ज के झंझट से छुटाकारा पाना चाहते हैं तो भारत में टेलीकॉम कंपनियां 1 साल की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करती हैं। 365 दिनों वाले इन प्लान में आपको डेली 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 SMS भी आते हैं। इन प्लान में कई बंडल बेनिफिट जैसे कि ओटीटी सब्सक्रिप्शन, एआई एक्सेस और इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट आदि भी मिलते हैं। आइए इन प्रीपेड प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
BSNL ₹2,399 प्लान
BSNL के ₹2,399 प्लान में हर दिन 2GB इंटरनेट प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस का लाभ भी प्रदान करता है। प्लान के अन्य फायदों में लिमिटेड पीरियड तक 15 दिनों के लिए अतिरिक्त वैधता मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक गिर भी जाती है।
Airtel ₹3599 प्लान
Airtel के ₹3599 प्लान में डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें वैध डिवाइस और कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है। यह प्लान 12 महीने तक Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस भी प्रदान करता है। इसके अलावा एयरटेल सेफ, फ्री हेलोट्यून्स और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का फ्री एक्सेस भी मिलता है। जब हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म हो जाती है तो इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।
Jio ₹3599 प्लान
Jio के ₹3599 प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी आती है। यह प्लान अनलिमिटेड 5जी डाटा भी प्रदान करता है जो कि वैध डिवाइस कवरेज एरिया पर निर्भर करता है। जबकि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है। प्लान के साथ अन्य बंडल बेनिफिट में JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, 12 महीनों के लिए Canva Pro Lite, JioTV और 50GB स्टोरेज के साथ JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है। वहीं EaseMyTrip, AJIO और District ऐप से अतिरिक्त बचत भी हो सकती है।
Vodafone idea ₹3599 प्लान
Vodafone idea के ₹3599 प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। यह प्लान रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा भी प्रदान करता है। वहीं वीकेंड डाटा रोलओवर के साथ-साथ शुक्रवार से लेकर शनिवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान में हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB डाटा का बैकअप भी मिलता है। इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट के तौर पर 5 दिनों के लिए 1GB डाटा, 50 मिनट आउटगोइंग/इनकमिंग कॉल के साथ अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाती है। वहीं यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा भी प्रदान करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी