Bsnl Revenue

Bsnl Revenue - ख़बरें

  • BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
    देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।
  • मोबाइल का इस्तेमाल जल्द हो सकता है महंगा, टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ 15 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी
    इससे टेलीकॉम कंपनियों के रेवेन्यू में फाइनेंशियल ईयर 2027 में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछली बार लगभग दो वर्ष पहले मोबाइल टैरिफ को बढ़ाया गया था। देश में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही पोस्टपेड कनेक्शंस और डेटा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी से मोबाइल सब्सक्राइबर्स से मिलने वाला एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) भी बढ़ रहा है।
  • BSNL की 3G सर्विस को बंद करने की तैयारी, 4G नेटवर्क का बढ़ेगा दायरा
    BSNL की योजना ZTE जैसी चाइनीज टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर्स के साथ एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स को भी समाप्त करने की है। केंद्र सरकार ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चाइनीज इक्विपमेंट मेकर्स को उनके नेटवर्क से हटाने के लिए कहा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।
  • BSNL को मिला 4G लॉन्च का फायदा, रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी
    ARPU से किसी टेलीकॉम कंपनी को प्रति यूजर मिलने वाले औसत रेवेन्यू की जानकारी मिलती है। हालांकि, इस मापदंड में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL काफी पीछे है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का ARPU लगभग 250 रुपये और Bharti Airtel का 211 रुपये का है। सितंबर तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 5,347 करोड़ रुपये का रहा है।
  • BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी, पूरा हुआ ट्रायल
    कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी कर ली है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है। कंपनी की 5G सर्विस को जल्द लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi ने BSNL के लगभग एक लाख 4G टावर्स का उद्धाटन किया था। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
  • BSNL का 4G नेटवर्क इस महीने पूरे देश में पहुंचेगा, 5G सर्विस की भी तैयारी 
    BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लिए लगभग एक लाख टावर्स लगाए हैं। कंपनी की इसके बाद 5G सर्विसेज लॉन्च करने की योजना है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने कुछ नई सर्विसेज की शुरुआत की है। हाल ही में BSNL ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया था। BSNL के SIM कार्ड्स के जरिए दिल्ली में यूजर्स हाई-स्पीड डेटा और वॉयस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • BSNL की 4G नेटवर्क के लिए अतिरिक्त 1 लाख टावर्स लगाने की योजना, 5G सर्विस की तैयारी
    पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में BSNL ने लगभग 280 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह 18 वर्ष बाद पहली बार है कि जब BSNL ने लगातार दो तिमाहियों में प्रॉफिट हासिल किया है। कंपनी को 4G सर्विस से मोबाइल सेगमेंट में रेवेन्यू बढ़ाने में सहायता मिली है। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को लगभग 2,247 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है।
  • BSNL को 18 वर्ष बाद लगातार दूसरी तिमाही में मिला प्रॉफिट, 4G सर्विस से बढ़ा रेवेन्यू
    पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू लगभग 7.8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 20,841 करोड़ रुपये का रहा है। इससे पिछले वर्ष वर्ष में यह लगभग 19,330 करोड़ रुपये का था। कंपनी का इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) सहित मोबिलिटी सर्विसेज से रेवेन्यू छह प्रतिशत बढ़कर लगभग 7,499 करोड़ रुपये का है। BSNL के 4G नेटवर्क का लॉन्च जल्द पूरा किया जा सकता है।
  • BSNL के Reliance Jio को बिल न देने से सरकार को हुआ 1,758 करोड़ रुपये का नुकसान
    CAG ने एक स्टेटमेंट में बताया कि रिलायंस जियो के साथ मास्टर सर्विस एग्रीमेंट को लागू करने में BSNL नाकाम रही है। BSNL के शेयर्ड पैसिव इंफ्रास्ट्रक्चर पर इस्तेमाल होने वाली अतिरिक्त टेक्नोलॉजी के लिए रिलायंस जियो को लगभग 10 वर्षों तक बिल नहीं दिया गया। इससे केंद्र सरकार को 1,757.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
  • BSNL को लगा झटका, छंटनी के विरोध में उतरे कर्मचारी
    कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट को मजबूत बनाने के लिए अपनी मौजूदा वर्कफोर्स को लगभग 35 प्रतिशत घटाने की योजना बनाई है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) जल्द ही BSNL की दूसरी वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) के लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री से स्वीकृति मांग सकता है। BSNL के बोर्ड ने VRS के जरिए 18,000 से 19,000 कर्मचारियों को हटाने के लिए एक प्रपोजल भेजा है।
  • BSNL की प्रॉफिट में आने की तैयारी, 18,000 कर्मचारियों को दे सकती है VRS
    कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट को मजबूत बनाने के लिए अपनी मौजूदा वर्कफोर्स को लगभग 35 प्रतिशत घटाने की योजना बनाई है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) जल्द ही BSNL की दूसरी वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) के लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री से स्वीकृति मांग सकता है। BSNL के बोर्ड ने VRS के जरिए 18,000 से 19,000 कर्मचारियों को हटाने के लिए एक प्रपोजल भेजा है।
  • BSNL को 4G नेटवर्क के लिए लेनी चाहिए विदेशी टेक्नोलॉजी की मदद, संसदीय पैनल की सलाह
    संसद के एक पैनल ने BSNL को स्वदेशी टेक्नोलॉजी में सुधार होने तक विदेशी कंपनियों से मदद लेने की सलाह दी है। दुनिया में केवल चार देश हैं जिनके पास मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने के लिए अपना टेक्नोलॉजी स्टैक है। केंद्र सरकार इन देशों की लिस्ट में भारत को शामिल करना चाहती है। संसदीय पैनल ने BSNL को 4G नेटवर्क को लेकर टेक्नोलॉजी का दायरा बढ़ाने की सलाह दी है।
  • BSNL के नेटवर्क ने पकड़ी रफ्तार, इंस्टॉल हुई 50,700 से ज्यादा 4G साइट्स
    इस वर्ष अक्टूबर के अंत तक कंपनी ने 50,700 से अधिक 4G साइट्स को इंस्टॉल किया था। इनमें से 41,950 से ज्यादा साइट्स कार्य कर रही हैं। अफोर्डेबल टैरिफ प्लांस के साथ यह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को भी टक्कर दे रही है। BSNL जिस 4G इक्विपमेंट का इस्तेमाल कर रही है, उसे 5G पर अपग्रेड किया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी को लाखों नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं
  • BSNL का बढ़ा रेवेन्यू, लॉस में हुई कमी, अगले वर्ष कंपनी लॉन्च करेगी 5G नेटवर्क
    पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लॉस लगभग 2,951 करोड़ रुपये का था। पिछले कुछ महीनों में BSNL को लाखों नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। कंपनी की फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में ऑपरेशंस से BSNL का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9,235 करोड़ रुपये का रहा है।
  • BSNL को 4G नेटवर्क के लिए सरकार से मिलेगा 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड!
    डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने 4G के लिए इक्विपमेंट खरीदने में हो रही कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी की वजह से BSNL को यह फंड देने की योजना बनाई है। इस प्रपोजल को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »