Airtel Travel Week में इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट और वीजा पर ₹4,000 तक छूट मिल सकती है।
Photo Credit: Airtel
Airtel Travel Week में इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% की छूट मिलेगी।
Airtel ने फेस्टिव और सर्दियों की छुट्टियों के मौसम को देखते हुए Airtel Travel Week की शुरुआत की है। यह ऑफर 25 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगा। यह सुविधा एयरटेल ऐप पर उपलब्ध है, जिसमें ट्रैवल से संबधित सर्विस जैसे कि इंटरनेशनल रोमिंग, वीजा प्रोसेसिंग, फॉरेन एक्सचेंज और ट्रैवल प्लानिंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आया गया है। इस कैंपेन के साथ Airtel ट्रैवल, लाइफस्टाइल और फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी करके स्पेशल सर्विस प्रदान कर रहा है। आइए एयरटेल ट्रैवल वीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Airtel Travel Week के लाभ
Airtel Travel Week में कनेक्टिविटी पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ, ट्रैवल और फाइनेंशियल सर्विस देने वाले थर्ड-पार्टी पार्टनर्स के प्रमोशन को भी शामिल किया गया है। एयरटेल ट्रैवल वीक 2026 के सभी ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए लागू हैं। ऑफर की उपलब्धता, रजिस्ट्रेशन की टाइमलाइन और रिवार्ड मिलने की तारीखें अलग-अलग ऑफर के लिए अलग-अलग हो सकती हैं। ग्राहक एयरटेल ऐप पर जाकर पात्रता मानदंड और वैधता अवधि को चेक कर सकते हैं।
इंटरनेशनल रोमिंग पर छूट:
1 हजार प्रीपेड और 1 हजार पोस्टपेड ग्राहकों को इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
वीजा प्रोसेसिंग एसिस्टेंट:
वीजा प्लेटफॉर्म Atlys के साथ साझेदारी हुई है, जिससे यूजर्स एशिया में चुनिंदा देशों के लिए अपने अगले वीजा ऐप्लिकेशन पर 100 प्रतिशत (₹4,000 तक) डिस्काउंट पा सकते हैं।
फॉरेक्स सॉल्यशुन:
एयरटेल ने Niyo के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत एक ऐसा मल्टी करेंसी कार्ड मिलेगा जिस पर कोई एक्स्ट्रा मार्कअप नहीं लगेगा और यह घर पर फ्री में डिलीवर होगा। इसके अलावा फॉरेन करेंसी कैश भी बेहतर एक्सचेंज रेट पर घर तक उपलब्ध होगा।
ट्रैवल कंसल्टेशन:
5 चयनित लोगों को ट्रैवल क्रिएटर्स ब्रूइज्ड पासपोर्ट्स के साथ वन-ऑन-वन वर्चुअल कंसल्टेशन मिलेगा, जिससे वो अपने लिए खास ट्रैवल इटिनररी तैयार कर पाएंगे।
सब्सक्रिप्शन और वाउचर:
इस प्रोग्राम में Condé Nast Traveller का साल भर का सब्सक्रिप्शन और 250 ग्राहकों के लिए खास मर्चेंडाइज शामिल है। इसके अलावा सभी एयरटेल यूजर्स को 10 डिजिटल सिटी गाइड्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा 500 ग्राहकों को ₹500 के अमेजन वाउचर भी दिए जाएंगे।
आउट ऑफ ऑफिस कॉन्टेस्ट:
ग्राहक आउट ऑफ ऑफिस ईमेल के लिए क्रिएटिव ऑटो-रिस्पॉन्डर सबमिट कर सकते हैं। ऐसा करने पर ग्राहकों को एक इंटरनेशनल वेकेशन जीतने का मौका मिलेगा। यह मौका चुने हुए दो विजेताओं को मिलेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग