हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL

केंद्र सरकार के पूरे देश में इंटरनेट को पहुंचाने के विजन को पूरा करने के लिए BSNL को बिलिनेयर Elon Musk की स्टारलिंक से मदद मिल सकती है

हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL

इस पार्टनरशिप से पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों पर हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में आसानी हो सकती है

ख़ास बातें
  • BSNL और Starlink के बीच इंटरनेट सर्विस के लिए टाई-अप हो सकता है
  • इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी की जल्द 5G नेटवर्क लॉन्च करने की योजना है
  • देश में इस वर्ष मार्च तक ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीकॉम घनत्व 60.02 % था
विज्ञापन

देश के दूरदराज के क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने और एंटरप्राइज सर्विसेज के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और Starlink के बीच टाई-अप हो सकता है। केंद्र सरकार के पूरे देश में इंटरनेट को पहुंचाने के विजन को पूरा करने के लिए BSNL को बिलिनेयर Elon Musk की स्टारलिंक से मदद मिल सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि BSNL और स्टारलिंक के एग्जिक्यूटिव्स के बीच संभावित पार्टनरशिप को लेकर बातचीत हुई है। इसमें इंटरनेट सर्विस के लिए सैटेलाइट का इस्तेमाल और एंटरप्राइज कस्टमर्स को सर्विसेज की पेशकश शामिल हो सकता है। हाला्ंकि, यह बातचीत शुरुआती दौर में है और BSNL और स्टारलिंक के बीच कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ है। हाल ही में BSNL ने अपनी 4G सर्विस लॉन्च की थी। कंपनी ने 4G सर्विस के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। BSNL की योजना जल्द 5G नेटवर्क भी शुरू करने की है। 

देश में इस वर्ष मार्च तक ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीकॉम घनत्व 60.02 प्रतिशत का था। इसमें मोबाइल फोन की हिस्सेदारी 59.56 प्रतिशत की है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट बताया है कि देश में दूरदराज के क्षेत्रों में मौजूद लगभग 30,000 गांवों में टेलीकॉम सर्विसेज की पहुंच नहीं है। BharatNet प्रोग्राम को लागू करने की जिम्मेदारी भी BSNL के पास है। इस प्रोग्राम के तहत, 6.25 लाख से अधिक गांवों में ऑप्टिक-फाइबर नेटवर्क पहुंचाया जाना है। इनमें असम, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों के गांव भी शामिल हैं। स्टारलिंक के साथ पार्टनरशिप से BSNL को पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों और द्वीपों पर हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में आसानी हो सकती है। 

पिछले वित्त वर्ष में BSNL ने प्रति यूजर रेवेन्यू के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार से कुछ वित्तीय पैकेज हासिल कर चुकी इस कंपनी का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़कर लगभग 101 रुपये पर पहुंच गया है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि केंद्र सरकार ने BSNL की सर्विस में सुधार के साथ डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने और इस टेलीकॉम कंपनी को मॉडर्नाइज करने की योजना बनाई है। देश को टेलीकॉम से जुड़ी टेक्नोलॉजी में वैश्विक स्तर पर और मजबूत करने की भी तैयारी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »