Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम

भाग्यशाली ग्राहकों को फोन जीतने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी के नए ईयरबड्स Moto Buds 2 Fusion भी जीते जा सकते हैं।

Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Neo को Free में जीतने का मौका Motorola दे रही है।

ख़ास बातें
  • भाग्यशाली ग्राहकों को फोन जीतने का मौका मिलेगा।
  • कंपनी के नए ईयरबड्स Moto Buds 2 Fusion भी जीते जा सकते हैं।
  • कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके जीत सकते हैं नया फोन।
विज्ञापन

Motorola Edge 70 Neo को जीतने का मौका Motorola दे रही है। यानी नया नवेला Motorola Edge 70 Neo आप एकदम फ्री पा सकते हैं। कंपनी ने फोन का गिव-अवे ऑफर निकाला है। भाग्यशाली ग्राहकों को फोन जीतने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी के नए ईयरबड्स Moto Buds 2 Fusion भी जीते जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए एक छोटा सा काम करना होगा। कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप ये फोन मुफ्त में पाने का दावा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे क्लेम करें ऑफर। 

Motorola Edge 70 Neo Giveaway

Motorola Edge 70 Neo का गिव-अवे कंपनी कर रही है। मोटोरोला ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, यूजर्स को Flipkart पर जाकर फोन सर्च करना होगा। Motorola Edge 70 Neo का जो भी कलर आपको पसंद आए उसका स्क्रीनशॉट लेकर अपनी स्टोरी पर शेयर करना होगा। साथ ही उसे Motorola को DM यानी मैसेज में भेजना होगा। फिर X पर दी गई contest पोस्ट में Done लिखना होगा। एक भाग्यशाली यूजर को कंपनी नया फोन एकदम से फ्री देगी। इसके अलावा 4 अन्य यूजर्स को Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स दिए जाएंगे। 

Motorola Edge 70 Neo Specifications

Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। फोन में Extreme AMOLED डिस्प्ले है जो कि Super HD यानी 2772 x 1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन के अंदर कंपनी ने वाटर टच फीचर भी दिया है। यानी गीले हाथों से भी टच स्क्रीन को चलाया जा सकेगा। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है। फोन में रियर साइड में तीन कैमरा वाला सेटअप है। फोन का मेन कैमरा 50MP का है जो OIS सपोर्ट से लैस है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

बैटरी कैपिसिटी 7000mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 45W TurboPower वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। फोन 7.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। फोन में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। यह Hi-Res Audio भी वायर्ड मोड में सपोर्ट करता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  2. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  3. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  4. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  5. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  6. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  7. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  8. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  9. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  10. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »