TP-Link ने Tapo C825 इनडोर सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया है। इसमें 4-इंच टचस्क्रीन, वीडियो कॉलिंग, 2K+ रिकॉर्डिंग और बिना सब्सक्रिप्शन AI डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Photo Credit: TP Link
TP-Link Tapo C825 में टचस्क्रीन से वीडियो कॉल और घर की मॉनिटरिंग कर सकेंगे
TP-Link ने नया Tapo C825 इनडोर सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया है। यह सिर्फ घर की निगरानी करने वाला कैमरा नहीं है, बल्कि इसके जरिए परिवार के लोग वीडियो कॉल भी कर सकेंगे। इसमें 4-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और एक बटन से कॉल करने की सुविधा दी गई है। कैमरा 2K+ रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और लोगों व पालतू जानवरों की पहचान के लिए ऑन-डिवाइस AI डिटेक्शन भी मिलता है।
Tapo C825 में 4-इंच का फुल-कलर टचस्क्रीन दिया गया है। इसकी मदद से घर पर मौजूद व्यक्ति सीधे कैमरे से कॉल कर सकता है या आने वाली कॉल का जवाब दे सकता है। इसके लिए अलग से स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर Tapo ऐप के जरिए कॉन्टैक्ट जोड़ सकते हैं। इसके बाद कैमरे पर दिए गए कॉल बटन को दबाकर उनसे संपर्क किया जा सकता है। वीडियो कॉल कैमरे और Tapo ऐप के बीच या दो Tapo C825 कैमरों के बीच भी की जा सकती है। हालांकि, इसमें WhatsApp या दूसरे थर्ड-पार्टी वीडियो कॉलिंग ऐप्स का सपोर्ट नहीं है। कॉल करने और रिसीव करने के लिए Wi-Fi कनेक्शन जरूरी होगा।
कैमरे में 2K+ रिजॉल्यूशन यानी 2560×1440 पिक्सल में वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। यह 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 114.5 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। कैमरा 360 डिग्री तक पैन और 156 डिग्री तक टिल्ट कवरेज दे सकता है। वीडियो कॉल के दौरान इसका ऑटो ट्रैकिंग फीचर व्यक्ति की मूवमेंट के हिसाब से कैमरे का एंगल बदलता रहता है, जिससे बातचीत के दौरान व्यक्ति फ्रेम में बना रहता है। इसमें 40 फीट तक की IR नाइट विजन सुविधा भी दी गई है।
Tapo C825 में ऑन-डिवाइस AI डिटेक्शन दिया गया है। यह लोगों, पालतू जानवरों और मूवमेंट की पहचान कर सकता है। इसमें फेस रिकग्निशन के अलावा बेबी क्राइंग, बिल्ली की म्याऊं और कुत्ते के भौंकने जैसी आवाजों की पहचान करने वाले फीचर्स भी दिए गए हैं। खास बात यह है कि बेसिक AI डिटेक्शन के लिए किसी पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। रिकॉर्डिंग को कैमरे में लगे microSD कार्ड पर सेव किया जा सकता है। इसमें 512GB तक के कार्ड का सपोर्ट है, लेकिन कार्ड अलग से खरीदना होगा। क्लाउड स्टोरेज के लिए कंपनी की Tapo Care सर्विस का विकल्प भी मिलता है।
कैमरे में प्राइवेसी का भी ध्यान रखा गया है। इसमें एक फिजिकल Privacy Mode दिया गया है। इसे एक्टिवेट करने पर कैमरे का लेंस ऊपर की तरफ घूम जाता है और रिकॉर्डिंग रुक जाती है। इसके अलावा ऐप के जरिए Privacy Zones भी सेट किए जा सकते हैं, ताकि घर के कुछ हिस्सों को रिकॉर्डिंग से बाहर रखा जा सके।
टचस्क्रीन पर कॉल कॉन्टैक्ट, कॉल लॉग और सेटिंग्स देखी जा सकती हैं। खाली रहने पर इस पर क्लॉक, मौसम की जानकारी और अपनी पसंद की फोटो वॉलपेपर के तौर पर दिखाई जा सकती है। इसमें टेक्स्ट और ऐप का आकार बदलने की सुविधा भी मिलती है। परिवार के सदस्यों के लिए दवा लेने या रोजमर्रा के दूसरे कामों के रिमाइंडर भी सेट किए जा सकते हैं।
TP-Link Tapo C825 को अमेरिका में 149.99 डॉलर (करीब 14,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह Amazon और Tapo की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसके 2-पैक और 3-पैक ऑप्शन भी पेश किए हैं। फिलहाल भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा