इसमें AMOLED टचस्क्रीन आने की बात कही गई है। इसमें 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड आने की संभावना है।
Google का नया फिटनेस ट्रैकर भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
Google का नया फिटनेस ट्रैकर भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने Fitbit Edge को हाल ही में कई ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया था। अब यह फिटनेस ट्रैकर भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें AMOLED टचस्क्रीन आने की बात कही गई है। इसमें 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड आने की संभावना है। इसके अलावा कई और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स इसमें आ सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Google Fitbit Edge India Launch
Google Fitbit Edge भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी का यह अपकमिंग फिटनेस ट्रैकर एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है जिससे इसके भारत लॉन्च का संकेत मिलता है। XpertPick की रिपोर्ट के अनुसार, वियरेबल को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फिटनेस ट्रैकर का मॉडल नम्बर G8BL6 बताया गया है। इससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। लेकिन कंपनी ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिटनेस ट्रैकर में चालीस से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड आ सकते हैं।
ग्लोबल मॉडल की बात करें तो फिटनेस ट्रैकर में 1.34 इंच AMOLED डिस्प्ले आता है। यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि नए मॉडल में ज्यादा व्यूइंग एरिया मिलता है। इसमें एक फिजिकल बटन मिलता है जो कई तरह के फंक्शन कैरी करता है। इसमें Ambiq AP5 माइक्रोकंट्रोलर मिलता है। यह 64MB NOR फ्लैश स्टोरेज को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
फिटनेस ट्रैकर में बिल्ट-इन जीपीएस मिलता है। यह गैलीलियो सैटेलाइट पोजीशनिंग सिस्टम भी सपोर्ट करता है। बिना फोन से कनेक्ट हुए यह रूट ट्रैकिंग कर सकता है। इसमें कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मिलते हैं। इनमें कार्डियो लोड, डेली रीडीनेस, VO2 Max और हार्ट रेट मॉनिटरिंग मिलती है। इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी है। यह ECG सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा यह SpO2 को भी सपोर्ट करता है। यह स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग भी कर सकता है। भारतीय मॉडल भी ऐसे ही स्पेसिफिकेशंस कैरी कर सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत