WhatsApp के नए फीचर के जरिए विदेश यात्रा के दौरान डेटा eSIM खरीदने और इंस्टॉल करने की सुविधा ऐप के अंदर ही मिलेगी।
Photo Credit: Pexels/Anton
वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप के जरिए डेटा eSIM खरीद पाएंगे
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान यूजर्स को कनेक्टेड रहने में मदद मिलेगी। यूजर्स के लिए जल्द ही एक ऐसा ऑप्शन पेश किया जाएगा जिससे सीधे इस मैसेजिंग ऐप के जरिए डेटा eSIM खरीद पाएंगे और इंस्टॉल कर पाएंगे। WhatsApp के इस फीचर का उद्देश्य दूसरे देश पहुंचने पर मोबाइल डाटा का उपयोग करना आसान बनाना है, जिससे यूजर्स को एयरपोर्ट पर लोकल सिम कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं होगी और न ही पब्लिक वाई-फाई पर निर्भर रहना पड़ेगा। इस फीचर के जरिए यात्रियों को महंगे इंटरनेशनल रोमिंग चार्ज से बचने में भी मदद मिलेगी और मौजूदा फोन नंबर के साथ वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे।
WhatsApp ने बताया कि वह eSIM प्रोवाइडर्स और टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस सुविधा के जरिए विदेश यात्रा के दौरान डेटा eSIM खरीदने और इंस्टॉल करने का ऑप्शन सीधे ऐप के अंदर ही मिल जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में बस कुछ ही टैप लगेंगे। इस फीचर को कई eSIM प्रोवाइडर्स और टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। भारत से Jio और अन्य देशों से Smart Axiata, Smart Communications और Verizon शामिल हैं। हालांकि, WhatsApp ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इसकी कीमत कितनी होगी, कितना डाटा मिलेगा या सबसे पहले किन देशों में यह सर्विस शुरू की जाएगी। WhatsApp जल्द ही कुछ चुनिंदा देशों में इस फीचर को रोल आउट करना शुरू करेगा। जब यह फीचर उपलब्ध होगा तो यूजर्स सीधे ऐप के अंदर से ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
यात्री अक्सर बोर्डिंग पास शेयर करने, एयरपोर्ट पिकअप को कोऑर्डिनेट करने और अपने परिवार वालों को अपनी यात्रा के बारे में अपडेट देने के लिए इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे देश पहुंचते ही मोबाइल डाटा मिल जाने से ये काम आसान होंगे। जो यात्रई एयरपोर्ट के वाई-फाई पर निर्भर नहीं रहना चाहते या फिजिकल SIM कार्ड नहीं खरीदना चाहते तो उनके लिए यह खासतौर पर उपयोगी साबित होगा। ट्रैवल eSIM इंस्टॉल करने के बाद भी यूजर्स अपने मौजूदा फोन नंबर से ही WhatsApp उपयोग कर पाएंगे। ऐप के जरिए कनेक्टेड रहने के लिए यात्रियों को अपने WhatsApp अकाउंट से लिंक नंबर को बदलने की जरूरत भी नहीं होगी।
WhatsApp के हेड कुणाल शाह ने एक X पोस्ट में बताया कि कंपनी eSIM सर्विस की शुरुआती काम कर रही है। इस पहल के जरिए दुनिया भर के लोगों को बिना किसी रुकावट के वॉट्सऐप उपयोग करने में मदद मिलेगी और उन्होंने eSIM पार्टनर्स को भी इस काम में शामिल होने के लिए इन्वाइट किया।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च