• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल

छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल

Xiaomi ने Mijia Health Wash Pro डुअल-ड्रम वॉशर-ड्रायर लॉन्च किया है। इसमें 2kg वॉशिंग क्षमता, 1kg ड्राइंग क्षमता और छोटे व नाजुक कपड़ों के लिए अलग-अलग ड्रम मिलते हैं।

छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Health Wash Pro में छोटे और नाजुक कपड़ों के लिए दो अलग ड्रम मिलते हैं

ख़ास बातें
  • Xiaomi की नई मशीन में दो अलग ड्रम और वाटर सर्कुलेशन सिस्टम मिलते हैं
  • इसमें 2kg वॉशिंग और 1kg ड्राइंग क्षमता दी गई है
  • चीन में सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 2,199 युआन रखी गई है
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में नया Mijia Health Wash Pro 2kg Dual-Drum Washer-Dryer लॉन्च किया है। इसकी खासियत इसमें दिया गया डुअल-ड्रम डिजाइन है, जिसकी मदद से छोटे और नाजुक कपड़ों को दूसरे कपड़ों से अलग धोया और सुखाया जा सकता है। इसमें दो अलग वॉटर सर्कुलेशन सिस्टम और ड्राइंग डक्ट दिए गए हैं। कंपनी ने इसे खासतौर पर अंडरगारमेंट्स, बच्चों के कपड़े और सिल्क जैसे नाजुक फैब्रिक की धुलाई के लिए पेश किया है।

इस मशीन की कुल वॉशिंग क्षमता 2kg और ड्राइंग क्षमता 1kg है। दोनों ड्रम में 1-1kg कपड़े धो सकते हैं, जबकि प्रत्येक ड्रम में 500 ग्राम तक कपड़े सुखाए जा सकते हैं। अलग-अलग वॉटर सर्कुलेशन और ड्राइंग सिस्टम होने से दोनों हिस्सों में रखे कपड़े एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आते। इसमें डायरेक्ट-ड्राइव मोटर दी गई है, जो ड्रम की स्पीड को कंट्रोल करती है। दोनों ड्रम का डायमीटर 228mm है। कंपनी के टेस्ट के मुताबिक, मशीन का प्रोटीन स्टेन रिमूवल रेशियो 1.87 और ब्लड स्टेन रिमूवल रेशियो 1.92 है।

Mijia Health Wash Pro में 34 तरह के स्टेन रिमूवल प्रोग्राम दिए गए हैं। इसमें हल्के कपड़ों के लिए 40 मिनट का क्विक वॉश और ड्राई मोड भी मिलता है। सिल्क जैसे नाजुक कपड़ों के लिए 40 डिग्री सेल्सियस का लो-टेम्परेचर ड्राइंग मोड दिया गया है। इसमें 200ml के दो ऑटोमैटिक डिटर्जेंट डिस्पेंसर हैं, जो जरूरत के हिसाब से डिटर्जेंट की मात्रा तय करते हैं। मशीन में 95 डिग्री सेल्सियस का ड्रम क्लीनिंग मोड और हाई-टेम्परेचर स्टेरिलाइजेशन फीचर भी मिलता है।

इसके अलावा, कपड़े धोने के बाद रातभर मशीन में छोड़ दिए जाएं तो फ्रेश-एयर सर्कुलेशन सिस्टम अपने आप चालू हो जाता है। यह बदबू रोकने और बैक्टीरिया की ग्रोथ कम करने में मदद करता है। मशीन की गहराई 438mm है और इसे फर्श, काउंटर या दूसरी वॉशिंग मशीन के ऊपर रखा जा सकता है। इसमें Mijia ऐप, HyperConnect और Xiao AI वॉयस कमांड का सपोर्ट भी मिलता है।

इस वॉशर-ड्रायर की चीन में कीमत सरकारी सब्सिडी के बाद 2,199 युआन (करीब 30,700 रुपये) है। वहीं, रिटेल कीमत 2,999 युआन (करीब 41,800 रुपये) रखी गई है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  2. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  3. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  4. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  5. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  6. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  7. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  8. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  9. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  10. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »