मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी

FUTURIX ने भारत में पर्सनल ऑडियो पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए 4 नए वायरलेस ईयरबड्स PRO321, PRO681, PODS253 और PRO411 लॉन्च कर दिए हैं।

मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी

Photo Credit: FUTURIX

FUTURIX PRO411 में 13.2 मिमी डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • FUTURIX PRO321, PRO681, PODS253, PRO411 में 13.2 मिमी ड्राइवर्स हैं।
  • FUTURIX PRO321 की बैटरी 40 घंटे तक चल सकती है।
  • FUTURIX PRO411 की बैटरी 40 घंटे तक चल सकती है।
विज्ञापन

FUTURIX ने भारत में पर्सनल ऑडियो पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए 4 नए वायरलेस ईयरबड्स PRO321, PRO681, PODS253 और PRO411 लॉन्च कर दिए हैं। FUTURIX ब्लूटूथ ईयरबड्स के चारों मॉडल्स में 13.2 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये वायरलेस ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और IPX4 रेटिंग से लैस किए गए हैं। इनमें वन टच वॉयस एसिस्टेंट एक्टिवेशन के साथ-साथ इन-बिल्ट माइक्रोफोन भी दिए गए हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले PRO321, PRO681 और PRO411 की बैटरी 40 घंटे तक और PODS253 की बैटरी 30 घंटे तक चल सकती है। आइए FUTURIX ब्लूटूथ ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

FUTURIX PRO321, PRO681, PODS253 PRO411 Price

कीमत की बात करें तो FUTURIX PRO321 और PRO681 की कीमत ₹699 है। जबकि PODS253 की कीमत ₹599 और PRO411 की कीमत ₹699 है। ये वायरलेस ईयरबड्स FUTURIX की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

FUTURIX PRO321, PRO681, PODS253, PRO411 Features & Specifications

FUTURIX PRO321, PRO681, PODS253, PRO411 में डीप बेस के साथ 13.2 मिमी डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन वायरलेस ईयरबड्स में इंस्टेंट पेयरिंग के साथ ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। ईयरबड्स पानी की छींटों से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग से लैस किए गए हैं। अन्य फीचर्स में एर्गोनोमिक फिट के साथ वन-टच वॉयस एसिस्टेंट एक्टिवेशन और इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं। PRO321 की बैटरी 40 घंटे तक, PRO681 की बैटरी 40 घंटे तक, PODS253 की बैटरी 30 घंटे तक और PRO411 की बैटरी 40 घंटे तक चल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  2. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  3. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  4. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  5. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  6. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  7. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  8. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  9. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  10. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »