5g Network

5g Network - ख़बरें

  • भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
    रिलायंस जियो ने अपने प्रॉपराइटरी प्री-6G स्टैक और Giga MIMO Radio को प्रदर्शित करने के साथ 6G के लिए अपनी तैयारी का संकेत दिया है। बड़ी संख्या में मोबाइल सब्सक्राइर्स रखने वाली इस कंपनी ने बताया कि 2030 में इन सर्विसेज के लिए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को फाइनल किए जाने के बाद 6G सर्विसेज को लॉन्च करने वाले शुरुआती देशों में भारत शामिल हो सकता है।
  • टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
    यह निर्देश बहुत से कस्टमर्स की ओर से TRAI की ओर से अनिवार्य किए गए टैरिफ प्लान को खोजने में मुश्किल होने की शिकायतों के बाद दिया गया है। TRAI ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट्स और ऐप्स को देखने के बाद यह पाया गया है कि इस तरह के वाउचर्स को प्रमुखता से नहीं दिखाया जा रहा और इन्हें अलग कैटेगरी में रखा जा रहा है। इससे कस्टमर्स को इन वाउचर्स को खोजने में मुश्किल हो रही है।
  • प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए रूल्स के तहत, टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिन के टैरिफप्लान के बजाय कस्टमर्स के लिए 30 दिन के रिचार्ज के विकल्प की पेशकश करनी होगी। इस बदलाव का मतलब है कि 30 दिन के रिचार्ज प्लान को चुनने वाले यूजर्स को एक वर्ष में 12 बार रिचार्ज करना होगा। प्रीपेड यूजर्स को 28 दिन के साइकल में इससे एक बार ज्यादा रिचार्ज करना होता है।
  • Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
    Jio, Airtel जैसी कंपनियां जल्द ही यूजर्स को 4G, 5G के लिए अलग-अलग प्लान्स की पेशकश कर सकती हैं। दरअसल काफी समय से टेलीकॉम कंपनियां 5जी नेटवर्क स्लाइसिंग (5G Network Slicing) को लागू करने की जल्दी में थीं। अब टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 5G नेटवर्क स्लाइसिंग में सर्विस क्वालिटी के लिए एक रेगुलेटरी फ़्रेमवर्क प्रस्तावित किया है।
  • BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि BSNL को कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से ग्रोथ मिली है, जबकि कंज्यूमर फिक्स्ड-एक्सेस सेगमेंट में मामूली बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी के रेवेन्यू में 400 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सिंधिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़ा है।
  • अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
    अगर आपको किसी खास इलाके में 5G नेटवर्क कवरेज चेक करना है तो आपको उस जगह पर मौजूद होना होगा जो कि मुमकिन नहीं है। इसलिए कंपनी के खास पोर्टल्स के जरिए ऑनलाइन 5G नेटवर्क कवरेज चेक करने आपको मदद मिलेगी। ये ऑनलाइन पोर्टल्स सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरैक्टिव कलर-कोडेड मैप्स की सुविधा प्रदान करते हैं। वैसे तो आप सीधे अपने फोन पर सिग्नल कितना मजबूत है यह देख सकते हैं, लेकिन आपके फोन पर दिखने वाले नेटवर्क बार अक्सर पूरी जानकारी नहीं देते हैं।
  • Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!
    भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने अपने 5G नेटवर्क को तमिलनाडू के तीन नए शहरों में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर 5 विस्तार की जानकारी दी। इसमें कोयम्बटूर, तिरुपुर, वैलोर शामिल किए गए हैं। तीनों ही प्रदेश के बड़े शहरों में आते हैं। हाल ही में कंपनी ने चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुचिरापल्ली, और सेलम में 5G नेटवर्क को एक्सपेंड किया था।
  • Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
    Airtel ने पिछले एक साल में अपर नॉर्थ क्षेत्र में 2,900 से ज्यादा नए 5G साइट्स तैनात करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक यह नेटवर्क विस्तार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के 77 जिलों तक फैला हुआ है और इससे 2.86 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को फायदा मिलेगा। Airtel का कहना है कि नए 5G इंफ्रास्ट्रक्चर से तेज डेटा स्पीड, बेहतर कवरेज और अधिक भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिलेगी। कंपनी ने बताया कि पिछले 12 महीनों में औसतन हर दिन 8 से ज्यादा नए 5G साइट्स एक्टिव किए गए हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नेटवर्क मजबूत हुआ है।
  • हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
    BharatNet प्रोग्राम को लागू करने की जिम्मेदारी भी BSNL के पास है। इस प्रोग्राम के तहत, 6.25 लाख से अधिक गांवों में ऑप्टिक-फाइबर नेटवर्क पहुंचाया जाना है। इनमें असम, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों के गांव भी शामिल हैं। स्टारलिंक के साथ पार्टनरशिप से BSNL को पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों और द्वीपों पर हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में आसानी हो सकती है।
  • Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ
    Airtel ने भारत में अपनी नई Priority Postpaid Service लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह सेवा 5G Network Slicing तकनीक की मदद से यूजर्स को ज्यादा स्थिर और बेहतर नेटवर्क अनुभव देगी। फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध है और सिर्फ 5G SA सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पर काम करेगी। लॉन्च के बाद इस सर्विस को लेकर Net Neutrality और प्रीपेड यूजर्स पर असर जैसी बहस भी शुरू हो गई है। सरकार और TRAI भी इस मॉडल की जांच कर रहे हैं।
  • Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
    Bharti Airtel की नई प्रायोरिटी नेटवर्क सर्विस को लेकर सरकार और TRAI जांच कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेगुलेटर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि पोस्टपेड यूजर्स को नेटवर्क प्राथमिकता देने से नेट न्यूट्रैलिटी नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा। Airtel ने हाल ही में 5G network slicing तकनीक के जरिए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए प्रायोरिटी नेटवर्क एक्सपीरियंस शुरू किया है। कंपनी का दावा है कि इससे ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद नेटवर्क मिलेगा। वहीं अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि क्या इससे प्रीपेड यूजर्स की सर्विस क्वालिटी प्रभावित हो सकती है।
  • Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
    Airtel ने भारत में नया Priority Postpaid सर्विस लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी स्टेबल कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किया गया है। Airtel के मुताबिक यूजर्स को “फास्टलेन” नेटवर्क एक्सेस मिलेगा, जिससे कॉलिंग, इंटरनेट और SMS सर्विस ज्यादा भरोसेमंद रहेगी। यह फीचर फिलहाल सभी पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध है और मौजूदा यूजर्स को ऑटोमैटिक अपग्रेड मिलेगा। कंपनी ने बताया कि यह सर्विस 5G standalone सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पर काम करेगी। इसकी शुरुआती कीमत 449 रुपये रखी गई है।
  • दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
    चीन ने 6G नेटवर्क टेक्नोलॉजी की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 6GHz फ्रीक्वेंसी बैंड के ट्रायल इस्तेमाल को मंजूरी दी है। MIIT के मुताबिक यह स्पेक्ट्रम शुरुआती रिसर्च और टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रायल्स IMT-2030 (6G) Promotion Group के तहत होंगे, जो चीन में 6G डेवलपमेंट को कोऑर्डिनेट करता है। सरकार का कहना है कि इससे नई ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी, नेटवर्क आर्किटेक्चर और भविष्य के कम्युनिकेशन सिस्टम्स की टेस्टिंग में मदद मिलेगी। यह पहल 6G स्टैंडर्डाइजेशन और इंडस्ट्रियल तैयारी को भी सपोर्ट करेगी।
  • Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
    भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब कंपनी की 5G सर्विस 3400 से ज्यादा नए शहरों में भी उपलब्ध होगी। एयरटेल ने अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करते हुए यह घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि महाराष्ट्र, और गोवा के अंदर 3400 से ज्यादा नई साइट्स पर कंपनी अपनी 5G सर्विसेज उपलब्ध करवाने जा रही है।
  • BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
    BSNL की एंप्लॉयी यूनियंस का कहना है कि इस तरह के निर्देश से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और कंपनी को वित्तीय मदद मिल सकेगी। इसके साथ ही यह कदम सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। देश के कई क्षेत्रों में कंपनी ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर भी अपग्रेड किया जा सकता है।

5g Network - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »