BSNL की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी से गुहार

भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने कहा है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्राइसिंग में दबदबे पर नियंत्रण के लिए BSNL की मौजूदगी महत्वपूर्ण है

BSNL की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी से गुहार

हाल ही में कंपनी ने 4G सर्विस शुरू की है

ख़ास बातें
  • भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने BSNL के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है
  • पिछले कुछ वर्षों से कंपनी घाटे में है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से निवेदन किया गया है। भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने कहा है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्राइसिंग में दबदबे पर नियंत्रण के लिए BSNL की मौजूदगी महत्वपूर्ण है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BMS ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में निवेदन किया है कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करे कि BSNL को स्वदेशी टेक्नोलॉजी के डिवेलप होने तक इंटरनेशनल वेंडर्स से 4G और 5G से जुड़े इक्विपमेंट के इस्तेमाल की अनुमति हो। इस पत्र में कहा गया है, "हम टेलीकॉम में आत्मनिर्भर भारत का महत्व समझते हैं और इसका समर्थन करते हैं। इसके साथ ही हमारा मानना है कि BSNL को स्वदेशी टेक्नोलॉजी के डिवेलप होने तक उसके मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की अनुमति मिलना जरूरी है, जिससे यह सर्विसेज को लॉन्च कर सके।" हाल ही में कंपनी ने 4G सर्विस शुरू की है। 

BMS के महासचिव, Ravindra Himte ने इस पत्र में कहा है कि 4G और 5G सर्विसेज देने वाली टेलीकॉम कंपनी के तौर पर BSNL की मौजूदगी देश और सामान्य लोगों के हित में है। उन्होंने बताया है कि नई मोबाइल सर्विसेज की गैर मौजूदगी के कारण कंपनी को बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा है और इसकी वित्तीय स्थिति, कर्मचारियों और सामान्य लोगों पर असर पड़ रहा है। हाल ही में बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel ने टैरिफ में 11 प्रतिशत से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। 

पिछले वित्त वर्ष में BSNL का ऑपरेशंस से रेवेन्यू मामूली बढ़कर 19,343.6 करोड़ रुपये का था। हालांकि, यह केंद्र सरकार की ओर से तय किए गए 20,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य से कम रहा है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का सेल्युलर सर्विसेज और एंटरप्राइज सेगमेंट से रेवेन्यू घटा है। इसके खर्च लगभग 2.5 प्रतिशत घटकर 26,683 करोड़ रुपये के रहे। हालांकि, कंपनी की एंप्लॉयी कॉस्ट 4.4 प्रतिशत बढ़कर 8,034 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हाल ही में BSNL ने BharatNet प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के लिए लगभग 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। इस प्रोजेक्ट के तहत दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »