Reliance Jio अगले वर्ष ला सकती है IPO, 112 अरब डॉलर का हो सकता है वैल्यूएशन

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने एक नोट में बताया है कि रिलायंस जियो का फोकस मॉनेटाइजेशन और सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने पर है

Reliance Jio अगले वर्ष ला सकती है IPO, 112 अरब डॉलर का हो सकता है वैल्यूएशन

हाल ही में कंपनी ने टैरिफ बढ़ाया है

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो का फोकस मॉनेटाइजेशन और सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने पर है
  • इसने फीचर फोन के टैरिफ में बदलाव नहीं किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में रिलायंस जियो के कस्टमर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio की अगले वर्ष स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हो सकती है। बिलिनेयर मुकेश अंबानी की इस कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 112 अरब डॉलर का हो सकता है। यह इसकी पैरेंट कंपनी Reliance Industries (RIL) की तुलना में 7-15 प्रतिशत अधिक होगा। 

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने एक नोट में बताया है कि रिलायंस जियो का फोकस मॉनेटाइजेशन और सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने पर है। हाल ही में कंपनी ने टैरिफ बढ़ाया है। हालांकि, इसने फीचर फोन के टैरिफ में बदलाव नहीं किया है। इस नोट में कहा गया है, "अगले वर्ष इस कंपनी की लिस्टिंग की संभावना है।" रिलायंस की ओर से Jio Financial Services की तरह Jio को अलग करने या इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने का फैसला किया जा सकता है। Jefferies ने बताया कि इसे अलग करने या लिस्टिंग कराने का फैसला अलग करने में पूरी वैल्यू अनलॉक होने से तेजी की क्षमता और कम कंट्रोलिंग स्टेक के साथ संतुलन बनाने पर निर्भर करेगा। 

अगर यह टेलीकॉम कंपनी लिस्टिंग का रास्ता चुनती है तो इस पर कंट्रोल बेहतर होगा लेकिन इसके लिए होल्डिंग कंपनी को 20-50 प्रतिशत का डिस्काउंट देना होगा और बड़े रिटेल मॉनेटाइजेशन की जरूरत होगी। टेलीकॉम कंपनी में 33.7 प्रतिशत माइनॉरिटी शेयरहोल्डिंग के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज  10 प्रतिशत हिस्सेदारी की लिस्टिंग से IPO की जरूरत पूरी कर सकती है। हालांकि, IPO का 35 प्रतिशत रिटेल सेगमेंट के लिए रिजर्व होता है और इसके लिए बड़ी संख्या में रिटेल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी की जरूरत होगी। 

रिलायंस जियो को अलग करने पर होल्डिंग कंपनी के डिस्काउंट से बचा जा सकेगा और RIL के शेयरहोल्डर्स को फायदा होगा। हालांकि, लिस्टिंग होने पर जियो में मालिकाना हक घटकर 33.3 प्रतिशत रह जाएगा। Jefferies ने कहा कि इन तथ्यों के मद्देनजर, डोमेस्टिक और विदेशी इनवेस्टर्स जियो की संभावित लिस्टिंग के लिए इसे अलग करने के पक्ष में दिख रहे हैं। Jefferies का मानना है कि अगर जियो को अलग किया जाता है तो RIL की निष्पक्ष वैल्यू 3,580 रुपये प्रति शेयर होगी, जो इसके मौजूदा प्राइस से लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले कुछ वर्षों में रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। कंपनी के 5G नेटवर्क का देश के बड़े हिस्से तक पहुंच गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »