Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। Y51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट से लैस है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है। Y51 Pro 5G के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा है। यहां हम आपको Vivo Y51 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo Y51 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। यह फोन 11 मार्च 2026 से वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल पार्टनर स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक 8 मार्च से लेकर 16 मार्च तक 2500 रुपये तक का कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा 10 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट का भी लाभ मिल सकता है।
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स अल्ट्रा हाई ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है, जिसके साथ एडजेस्टेबल आई प्रोटेक्शन मोड मिलता है। यह फोन फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है। Y51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Y51 Pro 5G के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है। इस फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 8GB एक्सटेंडेड रैम है, वहीं 128GB/256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 16.664 सेमी, चौड़ाई 7.843 सेमी, मोटाई 0.839 सेमी, 0.849 सेमी (नोबल गोल्ड) और वजन 219 ग्राम है।
Vivo Y51 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।
Vivo 51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है।
Vivo Y51 Pro 5G के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Vivo Y51 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी