Gmail अपने यूजर्स को मुफ्त में ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।
Photo Credit: Unsplash
Gmail के साथ 15GB तक फ्री स्टोरेज मिलती है।
Gmail अपने यूजर्स को मुफ्त में ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। Gmail के सभी टूल्स के साथ 15GB तक स्टोरेज भी फ्री प्रदान की जाती है। मगर जीमेल के कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। आज हम एक ऐसे ही कॉन्फिडेंशियल (गोपनीय) ईमेल फीचर के बारे में बात कर रहे हैं। यह ईमेल सिर्फ कुछ ही समय तक सुरक्षित रहता है और आप जितने समय तक चाहते हैं तो उसके बाद डिलीट हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस ईमेल को खोलने के लिए एक पासकोड की जरूरत होती है तो मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। आइए जीमेल के कॉन्फिडेंशियल ईमेल फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सबसे पहले आपको अपने फोन में Gmail ऐप को खोलना है।
Gmail में आपको सबसे पहले ईमेल टाइप करना है और फिर उस व्यक्ति की ईमेल आईडी दर्ज करनी है, जिसे आप ईमेल भेजना चाहते हैं।
फिर आपको दाईं और सबसे ऊपर नजर आ रहे थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको कॉन्फिडेंशियल मोड का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
अब आपकी स्क्रीन पर कॉन्फिडेंशियल मोड को स्लाइड ऑन/ऑफ करने का विकल्प नजर आएगा, जिसे आपको ऑन रखना है।
उसके बाद सेट एक्सपायरी विकल्प से आपको ईमेल के एक्सपायर होने के समय जैसे कि 1 दिन, 1 हफ्ता, 1 महीना, 3 महीने या 5 साल में से किसी का चयन करना है।
फिर उसके नीचे नजर आ रहे रिक्वाअर पासकोड ऑप्शन में से एक स्टैंडर्ड के बजाय एसएमएस कोड पासकोड का चयन करना है।
अब आपको वापस उसी ईमेल पर जाना है और सेंड बटन पर क्लिक करना है।
ईमेल आगे नहीं भेजा जाएगा और आपके सामने एक नया मिसिंग इंफॉर्मेशन नाम का विकल्प खुलकर सामने आएगा।
इसमें आपको ऐड मिसिंग इंफॉर्मेशन पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिस पर आप उस ईमेल को खोलने के लिए पासकोड प्राप्त करना चाहते हैं।
जब भी यह ईमेल सेंड किया जाएगा तो फिर उस नंबर पर प्राप्त हुए पासकोड को दर्ज करके ही ईमेल को खोला जा सकेगा।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ईमेल का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता है और न ही सेव करके रखा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट