Tariff

Tariff - ख़बरें

  • भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
    पश्चिम एशिया में संकट का असर भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर हो सकता है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में लगभग 25 प्रतिशत की कमी होने का अनुमान है। कुछ देशों के वायु क्षेत्र में विमानों की उड़ान पर रोक और अन्य पाबंदियों से एक्सपोर्ट में कमी हो रही है। भारत में असेंबल होने वाले स्मार्टफोन्स के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक बड़ा मार्केट है।
  • Bitcoin पर ट्रंप के टैरिफ की मार, 63,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,198 डॉलर का पीक लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 27 प्रतिशत घटा है। बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी असर पड़ रहा है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास सात लाख से अधिक बिटकॉइन हैं।
  • Bitcoin में गिरावट बरकरार, 65,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    इस वर्ष बिटकॉइन में लगभग 24 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले वर्ष यह 18 प्रतिशत घटा था। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से भी क्रिप्टो और अन्य मार्केट्स में आशंका की स्थिति है। ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर डील को लेकर चेतावनी दी है। पिछले वर्ष अक्टूबर में ट्रंप के कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने से क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट हुई थी।
  • भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo का पहला रैंक, प्रीमियम सेगमेंट में Apple सबसे आगे
    भारत के स्मार्टफोन मार्केट में लगभग 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एपल का पांचवां स्थान है। पिछले वर्ष इस मार्केट में वैल्यू के लिहाज से एपल की हिस्सेदारी लगभग 29 प्रतिशत की रही है। कंपनी की सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे iPhone 16 की अधिक डिमांड एक बड़ा कारण है। पिछले वर्ष स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में आईफोन 16 की हिस्सेदारी लगभग चार प्रतिशत की थी
  • Airtel के प्लान महंगे! कंपनी ने 100 रुपये तक बढ़ाई इन प्रीपेड प्लान्स की कीमत
    Airtel के ग्राहकों को अब रिचार्ज पैक के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कंपनी ने कई रिचार्ज पैक महंगे कर दिए हैं। यह बोझ उन सभी ग्राहकों पर पड़ने वाला है जो देश से बाहर छुट्टी मनाने का प्लान कर रहे हैं। क्योंकि Airtel ने रोमिंग पैक की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।
  • मोबाइल का इस्तेमाल जल्द हो सकता है महंगा, टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ 15 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी
    इससे टेलीकॉम कंपनियों के रेवेन्यू में फाइनेंशियल ईयर 2027 में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछली बार लगभग दो वर्ष पहले मोबाइल टैरिफ को बढ़ाया गया था। देश में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही पोस्टपेड कनेक्शंस और डेटा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी से मोबाइल सब्सक्राइबर्स से मिलने वाला एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) भी बढ़ रहा है।
  • ग्राहकों को झटका! Jio, Airtel, Vi के रीचार्ज प्लान इस दिन से हो जाएंगे महंगे ...
    Jio, Airtel, और Vodafone Idea (Vi) के मोबाइल रिचार्ज प्लान अगले महीने से महंगे हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तीनों ही बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान दिसंबर 2025 से महंगे करने जा रही हैँ। इससे पहले सभी कंपनियों ने 2024 में अपने रिचार्ज प्लान्स के प्राइस रिवाइज किए थे। यह बढ़ोत्तरी 10% तक हो सकती है जिसके बाद डेली 2GB वाले डेटा प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ 949 रुपये या 999 रुपये तक बढ़ सकते हैं।
  • BSNL का 4G नेटवर्क जल्द पूरे देश में होगा लॉन्च, सरकार से मिलेगा 6,982 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड 
    इससे पहले BSNL को सरकार से लगभग 3.22 लाख करोड़ रुपये का फंड मिल चुका है। इसमें लगभग दो वर्ष पहले आवंटित किया गया 89,000 रुपये का 4G और 5G स्पेक्ट्रम शामिल है। BSNL के 5G नेटवर्क को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है।टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंपनी से अगले वर्ष तक अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से जुड़े बिजनेस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए भी कहा है।
  • Apple की भारत में iPhone 17 के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी
    टाटा ग्रुप के साथ एपल अपनी पार्टनरशिप को बढ़ा रही है। देश में अगले दो वर्षों में असेंबल किए जाने वाले सभी आईफोन मॉडल्स में टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी आधी हो सकती है। इस वर्ष की अप्रैल तिमाही में भारत से एपल ने लगभग 7.5 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष में देश से कंपनी ने लगभग 17 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया था।
  • iPhone 17 खरीदने का है प्लान? ट्रंप का भारत पर 50% टैरिफ बढ़ा देगा कीमत? यहां जानें
    क्या डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के 50% टैरिफ के फैसले का असर भारत में बने iPhones पर पड़ेगा? ये सवाल इस वक्त काफी चर्चा में है, क्योंकि अमेरिका में iPhone 17 लाइनअप की लॉन्चिंग करीब है और ट्रंप सरकार ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर भारी इंपोर्ट ड्यूटी का एलान कर दिया है। अच्छी बात यह है कि फिलहाल ऐसा नहीं होगा। ट्रंप के टैरिफ का फोकस टेक्सटाइल्स, केमिकल्स और कुछ इंडस्ट्रियल गुड्स पर है। इलेक्ट्रॉनिक्स, जिसमें स्मार्टफोन भी शामिल हैं, को इससे बाहर रखा गया है। यानी अभी के लिए इंडिया-मेड iPhones पर कोई डायरेक्ट असर नहीं पड़ेगा। तो हम फिलहाल के लिए कह सकते हैं कि iPhone 17 लाइनअप भी इससे बाहर रहेगी।
  • स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में बढ़ोतरी, Apple और Samsung की टॉप पोजिशंस बरकरार
    अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के आईफोन्स की शिपमेंट्स दूसरी तिमाही में 1.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। कंपनी ने लगभग 4.64 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। हालांकि, इस मार्केट में कंपनी का दूसरा स्थान बरकरार है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Vivo ने दूसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। Vivo ने 2.71 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की है।
  • मोबाइल का इस्तेमाल जल्द हो सकता है महंगा, टेलीकॉम कंपनियों की प्राइस बढ़ाने की तैयारी
    टेलीकॉम कंपनियां अगले कुछ महीनों में टैरिफ को बढ़ा सकती हैं। टैरिफ में यह बढ़ोतरी 10 से 12 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले वर्ष टेलीकॉम कंपनियों ने बेस प्राइसेज को 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ाया था। पिछले वर्ष प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को बड़ी संख्या में नए सब्सक्राइबर्स मिले थे।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है। हालांकि, वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इन दोनों सेगमेंट में पिछड़ रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पिछले महीने 13 शहरों और महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट्स के लिए इंडिपेडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) किए थे।
  • BSNL ने लॉन्च की 5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस, जानें प्राइस
    कंपनी की यह होम ब्रॉडबैंड सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में BSNL ने अपनी 5G सर्विस टाइटल Quantum 5G रखने की जानकारी दी थी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Bharti Airtel और Reliance Jio अपने 5G स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से देश के बड़े हिस्से में फिक्स्ड वायरलेस सर्विस पहले से उपलब्ध करा रही हैं।
  • BSNL की 5G सर्विस को मिला टाइटल, जल्द हाई-स्पीड नेटवर्क लॉन्च करने की तैयारी
    BSNL ने बताया है कि उसकी 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। कंपनी ने कहा कि यह टाइटल पावर, स्पीड और कंपनी के भविष्य के 5G नेटवर्क का संकेत है। BSNL की अपने 4G नेटवर्क को भी मजबूत बनाने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है। इस महीने की शुरुआत में BSNL ने देश भर में एक लाख 4G टावर्स लगाने का कार्य पूरा किया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »