• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक

इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक

PlayStation Plus मार्च 2026 गेम्स की लिस्ट लीक हुई है। लीक में Persona 5 Royal, Warhammer 40K Space Marine 2 और कई नए गेम्स शामिल बताए गए हैं।

इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक

Photo Credit: EA Sports

PlayStation Plus मार्च 2026 कैटलॉग में कई नए गेम शामिल होने की रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • PS Plus मार्च 2026 गेम्स की लिस्ट लीक होने का दावा
  • Persona 5 Royal और Warhammer Space Marine 2 शामिल बताए गए
  • Premium यूजर्स के लिए Tekken Dark Resurrection आने की संभावना
विज्ञापन

Sony के PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन सर्विस के मार्च 2026 गेम्स को लेकर नई जानकारी सामने आई है। हर महीने की तरह इस महीने भी PlayStation Plus Extra और Premium कैटलॉग में कई नए गेम जोड़े जाने की उम्मीद हैं। आधिकारिक घोषणा से पहले ही अब इन गेम्स की लिस्ट लीक हो गई है। लीक में Persona और Warhammer जैसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के टाइटल भी शामिल बताए गए हैं। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो PlayStation Plus सब्सक्राइबर्स को इस महीने कई बड़े गेम खेलने का मौका मिल सकता है।

यह लीक Dealabs की ओर से आया है, जिसने Sony की आधिकारिक घोषणा से पहले ही PlayStation Plus Extra और Premium के लिए मार्च 2026 में आने वाले गेम्स की लिस्ट शेयर की है। बताया जा रहा है कि ये गेम्स 17 मार्च से PlayStation Plus कैटलॉग में शामिल किए जा सकते हैं।

लीक के अनुसार इस महीने PlayStation Plus Extra कैटलॉग में Warhammer 40,000 Space Marine 2 (PS5) और Persona 5 Royal (PS4, PS5) जैसे बड़े टाइटल शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा Madden NFL 26, Metal Eden, The Lord of the Rings Return to Moria और Astroneer जैसे गेम भी लिस्ट में शामिल होने की बात कही जा रही है।

इनमें Persona 5 Royal को इस लिस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है। यह Persona 5 का एक्सपैंडेड वर्जन है, जिसे 2022 में रिलीज किया गया था। इस वर्जन में नए मिशन, एक्स्ट्रा म्यूजिक और कई सोशल फीचर्स जोड़े गए थे। PlayStation Plus कैटलॉग में आने के बाद इसे PS5 और PS4 दोनों प्लेटफॉर्म पर खेला जा सकेगा।

वहीं Warhammer 40,000 Space Marine 2 भी एक बड़ा टाइटल माना जा रहा है, जो एक थर्ड पर्सन शूटर गेम है। इसके अलावा Metal Eden को साइंस फिक्शन रोबोट शूटर गेम बताया गया है, जबकि The Lord of the Rings Return to Moria सर्वाइवल स्टाइल का गेम है।

Premium सब्सक्राइबर्स के लिए भी एक क्लासिक गेम शामिल होने की बात कही गई है। लीक के अनुसार Tekken Dark Resurrection, जो मूल रूप से PSP के लिए जारी किया गया था, Premium कैटलॉग में जोड़ा जा सकता है। Sony पहले भी संकेत दे चुका है कि यह गेम भविष्य में PlayStation Plus Premium का हिस्सा बन सकता है।

हालांकि फिलहाल यह जानकारी लीक पर आधारित है और Sony की तरफ से इन गेम्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही PlayStation Plus मार्च 2026 कैटलॉग की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »