Xiaomi ने चीन में Mijia Human Sensing Wind 1.5HP एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जो रडार सेंसर की मदद से कमरे में मौजूद लोगों को पहचानकर एयरफ्लो अपने आप एडजस्ट करता है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi का नया Mijia AC कमरे में लोगों को पहचानकर एयरफ्लो एडजस्ट करता है
Xiaomi ने चीन में अपना नया स्मार्ट एयर कंडीशनर Mijia Air Conditioner Human Sensing Wind 1.5HP लॉन्च किया है। यह AC खास तौर पर ह्यूमन सेंसिंग फीचर के साथ आता है, जो कमरे में मौजूद लोगों की मौजूदगी और उनकी पोजिशन को पहचानकर एयरफ्लो को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें डुअल मिलिमीटर वेव रडार दिए गए हैं जो रियल टाइम में लोगों की मूवमेंट को ट्रैक करते हैं। इसके अलावा AC में 780m³ प्रति घंटे तक एयरफ्लो, AI आधारित कंट्रोल और HyperOS इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कीमत की बात करें तो Xiaomi Mijia Air Conditioner Human Sensing Wind 1.5HP की चीन में शुरुआती कीमत 2,399 युआन (करीब 32,000 रुपये) रखी गई है। यह इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत है, जबकि इसका रेगुलर प्राइस 3,899 युआन बताया गया है। फिलहाल इसे चीन में Xiaomi Mall के जरिए उपलब्ध कराया गया है।
फीचर्स की बात करें तो इस एयर कंडीशनर में डुअल मिलिमीटर वेव रडार सेंसर दिए गए हैं, जो कमरे में मौजूद लोगों की पोजिशन और मूवमेंट को पहचान सकते हैं। इसके आधार पर AC अपने आप एयरफ्लो को एडजस्ट करता है। अगर कोई व्यक्ति सीधे सामने बैठा हो तो यह एयरफ्लो को उससे दूर कर देता है, वहीं पास बैठे लोगों के लिए सॉफ्ट एयरफ्लो मोड और मूवमेंट के हिसाब से डायरेक्शनल कूलिंग भी देता है। कमरे में कोई मौजूद न होने पर यह अपने आप एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है।
कूलिंग और हीटिंग के लिए कंपनी ने इसमें 908cm² एयर डिफ्लेक्टर पैनल और 108mm क्रॉस फ्लो फैन ब्लेड दिए हैं। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम करीब 780m³/h तक एयरफ्लो दे सकता है और लगभग तीन मिनट के भीतर कमरे को ठंडा या गर्म कर सकता है। इसके अलावा यह पूरे कमरे में तापमान का अंतर 0.5 डिग्री सेल्सियस से कम बनाए रखने का दावा करता है और एयरफ्लो की रेंज करीब 10 मीटर तक बताई गई है।
यह एयर कंडीशनर Mijia Lingyun इंटेलिजेंट कंट्रोल इंजन के साथ आता है, जिसमें AI आधारित फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक सिस्टम समय के साथ यूजर की पसंद को सीख सकता है और उसी हिसाब से कूलिंग पैटर्न को एडजस्ट करता है। इसमें Lingyun Energy Saving टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो ऊर्जा दक्षता को लगभग 25 प्रतिशत तक बेहतर बनाने का दावा करती है।
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह AC Xiaomi HyperOS के साथ इंटीग्रेट होता है और Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स इसे XiaoAI वॉइस असिस्टेंट के जरिए वॉइस कमांड से भी ऑपरेट कर सकते हैं।
यह AC Level 1 एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ आता है और इसका APF वैल्यू 5.32 बताया गया है। इसमें इनडोर और आउटडोर यूनिट के लिए सेल्फ क्लीनिंग फीचर, एंटी बैक्टीरियल फिल्टर और क्लाउड बेस्ड डायग्नोस्टिक सिस्टम भी दिया गया है, जो डिवाइस की परफॉर्मेंस मॉनिटर कर मेंटेनेंस की सलाह दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह AC कम एफिशिएंसी वाले मॉडलों के मुकाबले सालाना लगभग 207kWh बिजली की बचत कर सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट