• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi 17 Ultra आज भारत में लॉन्च हो गया है।

Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 17 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi ने आज नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 17 Ultra Price

Xiaomi 17 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। ऑफर के तहत एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 हजार रुपये तक बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अर्ली बर्ड ऑफर के दौरान ग्राहक 19,999 रुपये का शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो फ्री में मिल सकती है। इस फोन की बिक्री भारत में 18 मार्च से अमेजन और शाओमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए होगी। यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

Xiaomi 17 Ultra Features & Specifications

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2608x1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz, टच सैंपलिंग रेट 300Hz और ब्राइटनेस 3500 निट्स है। इस फोन में 16GB LPDDR5X और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 218.4 ग्राम है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  यह फोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP65 + IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 Ultra के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा,  f/2.39 अपर्चर से f/2.96 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, एनएफसी ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। यह फोन अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक से लैस है। शाओमी हाइपर एआई में एआई राइटिंग, एआई स्पीच रिकग्निशन, एआई इंटरप्रेटर, एआई सर्च, एआई डायनेमिक वॉलपेपर, एआई क्रिएटिविटी एसिस्टेंट और काफी कुछ शामिल है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb cameras
  • Solid design
  • Bright display
  • Decent battery backup and 90W wired fast-charging support
  • Photography kit (sold separately)
  • कमियां
  • Expensive
  • Stereo speakers aren't very loud
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 V
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता6,800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »