Xiaomi की Pad 7S Pro के लॉन्च की तैयारी, 12,160mAh होगी बैटरी

इस टैबलेट के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

Xiaomi की Pad 7S Pro के लॉन्च की तैयारी, 12,160mAh होगी बैटरी

इस टैबलेट के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें शाओमी का XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा
  • इस टैबलेट में 12,160 mAh बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी
  • यह Xiaomi Smart Pen स्टाइलस को भी सपोर्ट कर सकता है
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का Pad 7S Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। इसमें शाओमी का XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा। इस टैबलेट में 12,160 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी।  

Xiaomi Pad 7S Pro के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

कंपनी ने बताया है कि इसमें 12.5 इंच LCD स्क्रीन दी जाएगी। यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 2.0 पर चल सकता है। इसमें कंपनी का XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल Xiaomi के 15S Pr और Pad 7 Ultra में भी किया गया है। इस टैबलेट की 12,160 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Xiaomi Smart Pen स्टाइलस को भी सपोर्ट कर सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस टैबलेट का 12.5 इंच LCD डिस्प्ले 3.2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ फुल DC डिमिंग हो सकती है। शाओमी इस टैबलेट का एक स्पेशल वेरिएंट सॉफ्ट लाइट स्क्रीन के साथ भी ला सकती है। यह पढ़ने में अधिक सुविधा वाला होगा। 

इस टैबलेट के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें क्वाड-माइक्रोफोन ऐरे, मैग्नेटिक फ्लोटिंग कीबोर्ड और शाओमी के नए स्टाइलस के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में बेंचमार्क टेस्ट में यह संकेत मिला था कि शाओमी के XRING O1 चिपसेट का परफॉर्मेंस Snapdragon 8 Elite के समान है। Pad 7S Pro की थिकनेस 5.8 mm और भार लगभग 576 ग्राम का हो सकता है। इस महीने शाओमी के Pad 7S Pro को Mix Flip 2 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष Mix Flip 2 कंपनी का एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इसमें शाओमी का HyperOS इंटरफेस दिया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Mix Flip की जगह लेगा। शाओमी ने इस स्मार्टफोन के लिए चीन में अपनी वेबसाइट पर प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »