Xiaomi ने लॉन्च किए Xiaomi Pad 6, Xiaomi Pad 6 Pro, 11 इंच का डिस्प्ले

Xiaomi Pad 6 में Snapdragon 870 SoC के साथ 12 GB तक LPDDR5 RAM और 256 GB की UFS3 स्टोरेज मिलती है

Xiaomi ने लॉन्च किए Xiaomi Pad 6, Xiaomi Pad 6 Pro, 11 इंच का डिस्प्ले

इन टैबलेट्स में Qualcomm Snapdragon SoC का इस्तेमाल किया गया है

ख़ास बातें
  • इन टैबलेट्स में 11 इंच का IPS डिस्प्ले है
  • ये Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलते हैं
  • Xiaomi Pad 6 Pro मे 8,600 mAh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने Xiaomi Pad 6 Pro and Xiaomi Pad 6 को लॉन्च किया है। नए टैबलेट्स में Qualcomm Snapdragon SoC और 11 इंच का IPS डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। ये Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलते हैं। 

Xiaomi Pad 6 का प्राइस 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 1,899 (लगभग 22,000 रुपये) से शुरू होता है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) और 8GB + 256GB का CNY 2,299 (लगभग 27,300 रुपये) है। Xiaomi Pad 6 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस CNY 2,399 (लगभग 28,500 रुपये), 8GB + 256GB वेरिएंट का CNY 2,699 (लगभग 32,000 रुपये), 12GB + 256GB का CNY 2,999 (लगभग 35,700 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट का CNY 3,299 (लगभग 39,000 रुपये) है। 

Xiaomi Pad 6 और Xiaomi Pad 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Pad 6 Pro Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इसमें 11 इंच 2.8K (1,800x2,880 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ है। इसका डिस्प्ले 550 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दे सकता है और इसमें सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 12 GB तक LPDDR5 RAM है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेंसर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप और साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसकी 8,600 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका आकार 253.95x165.18x6.51 mm और वजन लगभग 490 ग्राम का है। इसमें चार माइक्रोफोन और चार स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

कंपनी के एक अन्य टैबलेट Xiaomi Pad 6 में समान सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले है। इसमें Snapdragon 870 SoC के साथ 12 GB तक LPDDR5 RAM और 256 GB की UFS3 स्टोरेज मिलती है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। इसकी 8,840 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »